अमड़ापाड़ा फॉरेस्ट रेंज ऑफिस में नवनिर्मित भवन का किया गया उद्घाटन

पाकुड़ः झारखंड के प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉक्टर संजय श्रीवास्तव और क्षेत्रीय वन संरक्षक दुमका के सतीश चंद्र राय ने संयुक्त रूप से अमड़ापाड़ा फॉरेस्ट रेंज ऑफिस में नवनिर्मित बहुउद्देशीय भवन का उद्घाटन किया. इस मौके पर पाकुड़ के डीएफओ रजनीश कुमार, रेंज ऑफिसर रामबालक प्रसाद और पूर्व फॉरेस्टर नंदू प्रसाद मौजूद रहे.

मौके पर प्रधान वन संरक्षक ने कहा कि पाकुड़ जिले में फॉरेस्ट को कवर करने के लिए यहां तीन तरह से प्लांटेशन करवा कर हरा भरा करने की योजना है. जहां पानी की कमी है. वहां चेक डैम के माध्यम से वृक्षारोपण को संरक्षण दी जाएगी. साथ ही नोटिफाई एरिया में प्लांटेशन करवा कर हरा भरा करने की योजना है.

उन्होंने बताया कि इसके अलावा सरकारी जमीन और रैयती जमीन पर भी बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करने की योजना है. उन्होंने बताया कि वैसे किसान जो अपने जमीन पर वृक्षारोपण करना चाहते हैं उन्हें सब्सिडी पर वृक्ष उपलब्ध करवाया जाएगा. साथ ही वैसे लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहन भी की जाएगी.

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...