रेस्क्यू ऑपरेशन का नौवां दिन भी बीत गया

रांची: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में, 41 मजदूर जो सुरंग में फंसे हुए हैं, उन्हें बाहर निकालने के लिए चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का नौवां दिन भी बीत गया है।

केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले पर नजर रखी है। जानकारी के अनुसार, रेस्क्यू ऑपरेशन को पूरा करने में और दो दिन से अधिक का समय लग सकता है।

12 नवंबर को दिवाली के दिन, सुरंग का मुख्य द्वारा निर्माण कार्य करते समय 30 मीटर का हिस्सा ढह गया था, जिससे 41 मजदूर फंसे हुए हैं। इन्हें बाहर निकालने के लिए लिए लगातर प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में, रेस्क्यू टीम 6 विकल्पों पर काम कर रही है।

मजदूरों को सुरंग से बाहर निकालने के लिए, ‘वर्टिकल’ ड्रिलिंग की तैयारी की जा रही है। काफी सावधानी से मजदूरों तक  बिजली, खाद्य, पानी, और ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जा रहा हैं। हालांकि, खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, और कुछ मजदूरों ने स्वास्थ्य समस्याओं की शिकायत की है।

प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि सुरंग में ड्रिलिंग की फिर से तैयारी की जा रही है।  इसके अलावा, फंसे हुए लोगों को खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए एक बड़े व्यास के पाइप का उपयोग किया जा रहा है, जिससे उन्हें आवश्यक आपूर्ति पहुंच सके।

 

 

Bihar Cooperative Bank Loan: कृषि, डेयरी और ग्रामीण उद्योगों के लिए...

Bihar Cooperative Bank Loan: बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, पटना की 77वीं वार्षिक आम बैठक सोमवार, 21 सितंबर 2026 को आयोजित की गई। बैठक...

Bihar Building Bye-Laws 2026: भवन निर्माण की प्रक्रियाएं होंगी सरल और...

Bihar Building Bye-Laws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 के प्रारूप को अधिक सरल, पारदर्शी और जनोपयोगी बनाने के उद्देश्य से उच्चस्तरीय मंत्रियों के समूह यानी Group...

Bihar Vigilance Department: बिहार में Zero Tolerance Policy को धार, निगरानी...

Bihar Vigilance Department: बिहार में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए निगरानी विभाग ने अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को और प्रभावी बनाने की दिशा में...