VAISHALI: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत आज वैशाली पहुंचेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री वैशाली जिले के भगवानपुर प्रखंड के हुसैना पंचायत और गोरौल प्रखंड के कटरमाला पंचायत के विकास कार्यों का जायजा लेंगे. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर दोनों ही जगहों पर सुरक्षा की व्यापक तैयारी की गयी है.

वैशाली में समाधान यात्रा की तैयारी पूरी
नीतीश कुमार के आगमन को लेकर जिले के पुराने और जर्जर भवनों
का रंग-रोगन किया जा रहा है. तो वहीं, शौचालय से लेकर
पंचायत भवन का कायाकल्प आनन-फानन में किया जा रहा है.
हरसेर और हुसेना खुर्द पंचायत में अधिकारी कैम्प कर रहे हैं.
और कहीं कमी दिखने पर उसको दुरुस्त करवाने में जुटे हुए हैं.
ग्रामीणों का आरोप है कि पहले से अधिकारियों ने कोई काम
नहीं किया और अब जब नीतीश कुमार क्षेत्र में आ रहे हैं तब अधिकारियों ने काम शुरु किया है.
अधिकारियों ने कार्यक्रम को लेकर किया इलाके का दौरा
नीतीश कुमार के आगमन की तैयारियों को लेकर वैशाली डीएम यशपाल मीना हुसैना ने गांव का जायजा लिया। वहीं कई बड़े अधिकारियों का ने भी क्षेत्र का दौरा किया.
- Traffic Challan Ranchi: रांची में Traffic Police का Special Drive, एक दिन में 3874 चालान; बिना हेलमेट के 1919 वाहन चालक पकड़े गए
- Ranchi Bike Theft:रांची में Police की बड़ी लापरवाही, चोरी की बाइक पकड़ी फिर 9 हजार का चालान काटकर चोर को छोड़ा
- Jharkhand Assistant Teacher Recruitment:झारखंड सहायक आचार्य भर्ती में बड़ा अपडेट, 218 अभ्यर्थियों की Private University डिग्री की होगी जांच

















