Tuesday, July 1, 2025

Latest News

Related Posts

Breaking : शिक्षकों के लेकर नीतीश का बड़ा बयान, कहा- अबतक संशोधन नहीं किया शिक्षा विभाग

पटना : बिहार विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। आज बजट सत्र की कार्यवाही का छठा दिन है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सदन पहुंच गए हैं। वहीं सदन से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बिहार विधानसभा के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शिक्षकों के 10 से 5 बजे तक विद्यालय जाने पर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या अभी तक शिक्षा विभाग ने संशोधन नहीं किया है। यह बिल्कुल गलत है। हम अभी तुरंत शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को बुला रहे हैं। पूरे मामले की जानकारी ले रहे हैं। बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष के विधायकों का हंगामा जारी है। सरकार और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के खिलाफ नारेबाजी करते दिखाई दिए।

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Loading Live TV...

📍 लोकेशन और मौसम लोड हो रहा है...