Advertisment

दो दिनों से लापता युवक का अब तक नहीं मिला सुराग

कोडरमाः जिले के वृंदाहा जलप्रपात से संदेहास्पद स्थिति में लापता बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले विनीत कुमार का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। 2 दिन बीतने के बाद भी अब तक उसका कुछ सुराग नहीं मिल पाया है। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों की मदद से जलप्रपात में उसे ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

वृंदाहा जलप्रपात 3. 2JPG 22Scope News

जाने क्या था मामला

31 दिसंबर की शाम विनीत अपने दो दोस्त चंदन और अभिषेक के साथ वृंदाहा पहुंचा था, जहां से वह लापता हो गया। वृंदावन पहुंचने के बाद तीनों ने जमकर शराब भी पी। वृंदाहा से शराब की बोतल भी मिली है। शराब के नशे में तीनों वही चट्टान पर सो गए। जब चंदन और अभिषेक की नींद टूटी तो विनीत को गायब पाया।

वृंदाहा जलप्रपात 22Scope News

ये भी पढ़ें-हजारीबाग में डीएसपी राजेन्द्र दुबे के आवास पर ईडी की छापेमारी 

विनीत के परिजन प्रशासन पर इस मामले को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं। विनीत के फूफा का कहना है कि उसे ढूंढने के लिए प्रशासन की ओर से अब तक कोई पहल नहीं की गई है। पुलिस आती है, लेकिन ऐसे ही वापस लौट जा रही है। उन्होंने विनीत को ढूंढने की प्रशासन से अपील की है।

Gumla Bus Accident: गुमला में भीषण टक्कर के बाद घंटों केबिन...

Gumla Bus Accident: शनिवार को गुमला ज़िले के पालकोट पुलिस स्टेशन इलाके में सड़क का एक बड़ा हादसा हुआ। दातली डैम के पास एक...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ के गिद्दी CCL क्रेशर में फायरिंग...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ ज़िले के गिद्दी पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद CCL गिद्दी 'A' क्रशर कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे...

Faheem Khan Viral Audio Case: फहीम खान को बदनाम करने की...

Faheem Khan Viral Audio Case: धनबाद के वासेपुर इलाके के कुख्यात फहीम खान से जुड़ी एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेज़ी से...