प्रदेश में 2 दिनों तक बारिश नहीं! तापमान 40 के पार, IMD ने 26 जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

पटना : बिहार में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। कुछ दिनों से बारिश नहीं हो रही है और गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। तेज धूप के कारण तापमान बढ़ रहा है। इस वजह से हॉट-डे जैसी स्थिति बन गई है। रविवार से ही इसका असर दिखने लगा है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। बिहार के 26 जिलों में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

LN Mishra 1 22Scope News

10 जून के बाद बदलेगा मौसम

पटना आईएमडी के अनुसार, इन दो दिनों में लोगों को तेज धूप और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। तापमान जितना रिकॉर्ड किया जाएगा, उससे ज्यादा गर्मी महसूस होगी। उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। 10 जून की देर रात से मौसम फिर बदलेगा और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना

आईएमडी के अनुसार, आज यानी नौ जून को बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय और गया में हॉट डे रहने की संभावना है। इसके अलावा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार जिलों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई और खगड़िया में मौसम सूखा रहेगा।

यह भी देखें :

अधिकतम तापमान में होगी बढ़ोतरी

मौसम विभाग ने तापमान को लेकर भी अनुमान जारी किया है। अगले दो-तीन दिनों में बिहार का अधिकतम तापमान दो-चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल, पटना, जहानाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर, बांका और भागलपुर जिलों में अधिकतम तापमान 40-44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इन जिलों में गर्मी बहुत ज्यादा होगी क्योंकि हवा में नमी भी ज्यादा रहेगी। बाकी जिलों में तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़े : झारखंड में 10 से 13 जून तक झमाझम बारिश के आसार, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी

India West Indies T20: रांची पहुंचेंगी दोनों टीमें, JSCA स्टेडियम में...

 भारत और वेस्टइंडीज की टी20 टीमें आज रांची पहुंचेंगी। 8 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास और 9 अक्टूबर को शाम 7 बजे मुकाबला...

Jharkhand CGL Paper Leak: पैसे देकर पास हुआ था दीपक, साले...

 झारखंड CGL-2023 पेपर लीक मामले में CID ने कोर्ट में जांच रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में दीपक कुमार पर पैसे देकर सहायक प्रशाखा पदाधिकारी...

Ranchi Crime: प्रेमिका की संदिग्ध मौत मामले में नेहाल वर्मा को...

रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद प्रेमी नेहाल वर्मा को कोर्ट से जमानत नहीं...