बिहार में तापमान पहुंचा 43 के पार, आज 14 जिलों में बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

पटना : राजधानी पटना सहित बिहार में गर्मी का सितम जारी है। बिहार में तापमान 34 के पार जा पहुंचा है। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। बिहार में कहीं भीषण गर्मी तो कहीं वर्षा और वज्रपात की स्थिति लगातार बनी हुई है। आज यानी गुरुवार को भी 14 जिलों में तेज हवा के साथ हल्की वर्षा और कुछ-कुछ जगह पर मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

पटना के मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग लगातार हीट वेब का अलर्ट जारी कर रहा है। इनमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और वैशाली शामिल है।

Goal 4 22Scope News

राज्य के तापमान में लगातार हो रही है वृद्धि

आपको बता दें कि इसके साथ ही राज्य के तापमान में वृद्धि भी हो रही है। बुधवार को प्रदेश का तापमान 43 डिग्री के पार चला गया। आज भी उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार मिलाकर कुल 24 जिलों में वर्षा की कोई चेतावनी नहीं है। इन जिलों के तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि के साथ कई जगहों पर हीट वेव की स्थिति दिख सकती है।

कई जगहों पर उमस वाली गर्मी का एहसास हो सकता है। दक्षिण बिहार के सभी 19 जिलों में आज वर्षा की संभावना नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो कल यानी शुक्रवार तक दक्षिण बिहार में वर्षा की कोई संभावना नहीं दिख रही है। पटना सहित सभी जिलों के तापमान में वृद्धि के साथ भीषण गर्मी रहने वाली है।

प्रदेश के 3 जिलों में हुई हल्की बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में बिहार के तीन जिलों में नौ जगहों पर बहुत हल्की वर्षा हुई है। सबसे अधिक किशनगंज में चार जगहों पर 11.4 मिलीमीटर से लेकर 2.6 मिलीमीटर के बीच बारिश हुई है। अररिया में चार जगहों पर 4.5 मिलीमीटर से 2.4 मिलीमीटर के बीच वर्षा दर्ज की गई है। वहीं पूर्णिया में सिर्फ एक जगह बायसी में 2.4 मिलीमीटर बारिश हुई है।

यह भी देखें :

12 जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज किया गया, पटना में 4.2 डिग्री बढ़ा पारा

इसके अलावा किसी जिले में वर्षा नहीं हुई। बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, 12 जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज किया गया। पटना में पारा 4.2 डिग्री बढ़ गया। यहां का अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक रोहतास के डेहरी में 43.2 डिग्री तापमान रहा। गया भी पीछे नहीं है। यहां का तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम अधिकतम तापमान किशनगंज में 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़े : झारखंड में कल से गर्मी से राहत, 18 मई तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

India West Indies T20: रांची पहुंचेंगी दोनों टीमें, JSCA स्टेडियम में...

 भारत और वेस्टइंडीज की टी20 टीमें आज रांची पहुंचेंगी। 8 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास और 9 अक्टूबर को शाम 7 बजे मुकाबला...

Jharkhand CGL Paper Leak: पैसे देकर पास हुआ था दीपक, साले...

 झारखंड CGL-2023 पेपर लीक मामले में CID ने कोर्ट में जांच रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में दीपक कुमार पर पैसे देकर सहायक प्रशाखा पदाधिकारी...

Ranchi Crime: प्रेमिका की संदिग्ध मौत मामले में नेहाल वर्मा को...

रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद प्रेमी नेहाल वर्मा को कोर्ट से जमानत नहीं...