अब आधार व मोबाइल से जुड़ेगा जमीन का दस्तावेज

कैमूर : सरकार के निर्देश पर अब सभी रैयत का जमीन को आधार एवं मोबाइल नंबर से जोड़ा जाएगा जिससे जमीन से जुड़ी किसी प्रकार का गड़बड़ी की जानकारी रैयत को तुरंत हो जाएगी। जमीन की खरीद बिक्री व कोई गड़बड़ी होने पर उसका मैसेज तुरंत रैयत को प्राप्त हो जाएगा। मोहनिया प्रखंड के प्रभारी अंचलाधिकारी प्रियदर्शनी कुमारी द्वारा बताया गया कि विभागीय निर्देश के अनुसार सभी रैयतों की जमीन को आधार कार्ड व मोबाइल नंबर से जोड़ा जा रहा है। जिससे भूमि की खरीद बिक्री या किसी के द्वारा किसी की भूमि को भूमि के साथ गड़बड़ी करने पर तुरंत मैसेज प्राप्त हो जाएगा। इससे रैयत को काफी फायदा होगा।

भूमि के रैयत जब चाहे अपनी भूमि का ब्यौरा आधार कार्ड से जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसके लिए मैं अंचल के सभी राजस्व कर्मचारी को सूचित कर दी हूं हमारे राजस्व कर्मचारी रैयत के घर-घर जाकर भूमि का दस्तावेज आधार कार्ड व मोबाइल नंबर लिख रहे हैं। यह सुविधा बिल्कुल निशुल्क है। इस संबंध में पूछने पर राजस्व कर्मचारी रूबी कुमारी ने बताया कि मैं अपने हल्का के रैयतों के घर डोर टू डोर जाकर भूमि की दस्तावेज आधार कार्ड व मोबाइल नंबर ले रही हूं जिससे उनकी भूमि को आधार कार्ड व मोबाइल नंबर से जोड़ा जाएगा।

अफवाहों में ना आए

राजस्व कर्मचारी रूबी कुमारी द्वारा बताया गया कि क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा अफवाह है फैला दी जाती है की अपना आधार कार्ड मोबाइल नंबर देने में परेशानी हो सकती है कही आधार के माध्यम से बैंक अकाउंट ना खाली हो जाए इसको लेकर कुछ लोगों में भय देखा गया जबकि ऐसा कुछ नहीं है रैयतों की सुविधा वह सहूलियत के लिए सरकार के द्वारा यह योजना शुरू हुआ है जिससे रैयतों की भूमि सेपरेट व सुरक्षित हो जाए जिससे कोई किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं कर सकता जिसकी जानकारी रैयत को तुरंत हो जाएगी चाहे रैयत अपने भूमि का रिकॉर्ड अपने आधार के माध्यम से कहीं से भी जानकारी कर सकता है सरकार यह सुविधा सरकार के तरफ से बिल्कुल निशुल्क है जिसके लिए कोई फीस नहीं है।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

Bihar Rishu Shri Tender Scam: SVU की बड़ी कार्रवाई, सस्पेंडेड IAS...

Bihar Rishu Shri Tender Scam: शुक्रवार को बिहार के हाई-प्रोफाइल 'रिशु श्री' टेंडर घोटाले की जांच में तेज़ी आई। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने...

Bihar Teacher News: अब AI रखेगा शिक्षकों पर नजर! स्कूल से...

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर मॉनिटरिंग सिस्टम को बेहतर बनाने की तैयारी चल रही है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने...

NEET विवाद को लेकर मोतिहारी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी...

मोतिहारी: जिला कांग्रेस कमेटी ने NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोपों, बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़...