‘केंद्र में इंडिया की सरकार बनते ही एक करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार’

लौरिया (पश्चिम चंपारण) : बेतिया के लौरिया सहुजैन स्टेडियम में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। सरकार बनते ही एक करोड़ बेरोजगार युवाओं को नौकरी दी जाएगी और हर रक्षाबंधन के दिन बहनों को एक लाख रुपया उनके खाते में भेजा जाएगा। साथ ही प्रति परिवार दो सौ यूनिट फ्री बिजली और गैस सिलिंडर पांच सौ रुपया कर दिया जाएगा।

GOAL Logo page 0001 17 22Scope News

तेजस्वी प्रसाद यादव ने लोकसभा के राजद प्रत्याशी दीपक यादव को भारी बहुमत से चुनाव जीतने की अपील भीड़ से की। तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार पर बिना टीका टिप्पणी किए नरमी बरतते हुए कहा कि चाचा नीतीश कुमार को बीजेपी वाले हाईजैक कर लिया है। मुझे पता है कि चाचा का शरीर वहां है और दिल उनका यहां है। यादव ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम, सीएम, मंत्री और कई वरीय नेता एक तेजस्वी के हैलीकॉप्टर को रोकने के साथ एक दिन 20 हैलीकाप्टर का सहारा लेकर घेरने का काम कर रहे हैं। सभी नेता तेजस्वी से काफी चुनावी अखाड़ा में डरे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि मैं कलम की भाषा की बात करता हूं, लेकिन भाजपा हिंदू, मुस्लिम, जाति पति और तलवार की बात कर रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि भाजपा वाले देश को टुकड़े में बांटना चाहते हैं, लेकिन हम देश को जोड़ने का काम करते हैं। यादव ने भीड़ को देखकर कहा कि मैं जो सरकार 17 साल में नहीं कर सकी, वह मैने 17 साल तक उपमुख्यमंत्री के पद पर रहकर पांच लाख लोगों को नौकरियां दी। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और पर्यटन आदि का भी विकास किया। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि लौरियावसी भाजपा का विधायक बनाए। जिला में दो सांसद और कई विधायकों को जिताए। लेकिन क्या भाजपा ने अभी तक लौरिया में कोई कार्य किया है, कोई फैक्ट्री लगाई है, किसी को रोजगार दिया हो तो हमें बतावें।

इधर, वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में आ गया है। दिल्ली की सरकार संविधान को नहीं मानती है। अतः एनडीए की सरकार को बदलने की जरूरत है। यह पार्टी केवल जाति और मजहब के नाम पर देश की जनता को गुमराह कर अपनी सरकार चलाना चाहती है। वहीं अन्य नेताओं में बालमिकि नगर प्रत्याशी दीपक यादव, बेतिया से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी मदन मोहन तिवारी, नरकटिया विधायक शमीम, पूर्व विधायक विनय कुमार वर्मा, पूर्व प्रत्याशी शंभू तिवारी, जिलाध्यक्ष साहेब हुसैन अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना त्यागी, अनीता भारती, पूर्व मंत्री रामप्रसाद यादव,अमर यादव, इंद्रजीत यादव, प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव, मुकेश यादव और प्रभू यादव सहित कई नेताओं ने भी अपना भाषण दिया।

यह भी पढ़े : बेतिया में गरजे शाह, कहा- 4 चरणों में 270 पार कर चुके हैं प्रधानमंत्री

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Bihar Government Scheme: हर महीने का अंतिम रविवार बनेगा खास! बिहार...

Bihar Government Scheme: बिहार में ग्रामीण विकास और पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी...

Bihar Police Social Media Action: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना पड़ेगा...

Bihar Police Social Media Action: बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले आपत्तिजनक और भ्रामक कंटेंट के खिलाफ एक व्यापक...

PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह मामले में नया...

पटना: PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह से जुड़े मामले में एक नई बात सामने आई है। उन्हें सुरक्षा देने वाले सरकारी...