Commercial Advertisment

Ranchi Crime News : पारा शिक्षिका से 1 लाख रुपए की छिनतई

रातू: थाना क्षेत्र के फुटकलटोली उर्दू स्कूल के पास बाइक सवार दो अपराधी बुधवार को एक महिला से एक लाख रुपए छिनतई कर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार हेहल जामुनटोली निवासी मीना तिर्की बिजुलिया स्कूल में पारा शिक्षिका है। घर बनाने के लिए बुधवार को वे पति सोहराई उरांव के साथ बैंक ऑफ इंडिया रातू चट्टी शाखा गई थी।

बैंक से एक लाख रुपए निकाल कर थैला में रखकर स्कूटी जेएच 01डीए 8657 से घर जा रही थी।

इसी बीच फुटकलटोली के समीप पीछे से अचानक एक बाइक में सवार दो अपराधी आए और मीना तिर्की के हाथ से थैला में रखा रुपए व कागजात छिनतई कर हाजी चौक की ओर भाग खड़े हुए।

इस संबंध में थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ छिनतई का मामला दर्ज कराया है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही।

अभी कुछ दिन पहले ही लहना निवासी रूपन देवी से 49 हजार की लूट हुई थी। इसके अलावा नरेश प्रसाद सिन्हा से भी एक लाख रुपए की लूट हुई थी।

सभी के सभी बैंक ऑफ इंडिया से ही पैसा निकाल कर घर जा रहे थे। पुलिस सिर्फ सीसीटीवी ही खंगाल रही है। इसके अलावा क्षेत्र में चोरी की भी घटनाओं में इजाफा हुआ है।

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...

Jharkhand SIR 2026: 4 नवंबर को सभी बूथों पर BLO-BLA की...

झारखंड में SIR प्रक्रिया के तहत 4 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 की बैठक होगी। 1 से 12 नवंबर तक...

November 2026 Festivals Calendar: नवंबर में धनतेरस, दिवाली से छठ और...

नवंबर 2026 में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ महापर्व, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती समेत कई प्रमुख त्योहार मनाये जाएंगे। जानें...