रात भर हुई बारिश बनी पटनावासियों के लिए आफत, कई इलाकों में सड़कों पर…

पटना: राजधानी पटना में बीती देर रात से लगातार हो रही बारिश अब आफत बनने लगी है। लगातार हो रही बारिश की वजह से राजधानी के कई इलाकों में अब जलजमाव की समस्या उत्पन होने लगी है। खास कर राजधानी के निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या परेशानी बन गई है। खेतान मार्केट, लंगर टोली और आसपास के इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो गया है जिसकी वजह से लोगों को घर से निकलने में भी काफी परेशानी हो रही है।

सोमवार होने की वजह से लोगों को ऑफिस और अपने काम पर जाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जल जमाव की वजह से कई इलाकों में लोग अपने घरों से निकल भी नहीं पा रहे हैं जिसकी वजह से रोजमर्रा के काम भी बाधित हो रहे हैं। बता दें कि पटना नगर निगम जल निकासी की व्यवस्था के दावे तो करती है लेकिन बारिश के दिनों में सारे दावे हवा हवाई साबित हो जाते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें- डराने के लिए लगाया था बिजली करंट, ममेरे भाई ने ही फिरौती के लिए किया था अपहरण फिर…

पटना से रंजीत कुमार की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...