एमएलसी चुनाव से रोकने के लिए इरादतन की गई पप्पू देव की हत्या-पप्पू यादव

Patna– पूर्व सांसद पप्पू यादव ने बिहार में जारी शराबबंदी पर एक बार फिर से जोरदार हमला बोला है.

पप्पू यादव ने दरभंगा मेडिकल कॉलेज में 99 पेटी शराब की बरामदगी पर अस्पताल सुपरिटेंडेट के विरुद्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस मामले में मनोज मंडल की संपति की भी जांच होनी चाहिए. अब तक जितने भी सुपरिटेंडेट डीएमसीएच में हुए मनोज मंडल ही सबको गाईड करता रहता रहा है.

Sharaba 1 22Scope News

शराबबंदी पर जोरदार हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने  इस मामले में सीधे अपर मुख्य सचिव मद्य निषेध विभाग के.के पाठक के विरुद्द कार्रवाई की मांग की. साथ ही कहा कि शराब पीने वालों के विरुद्द नहीं बल्कि कार्रवाई शराब माफियाओं और इसकी बिक्री करने वाले के विरुद्द होनी चाहिए. उन अधिकारियों के विरुद्द कार्रवाई होनी चाहिए जिनके संरक्षण में शराब माफियाओं द्वारा इसकी बिक्री की जा रही है

राज्य में राजनीतिक हत्याओं पर भी पूर्व सांसद ने सवाल खड़ा किया और कहा कि पप्पू देव की मौत हार्ट अटैक नहीं बल्कि  सुनियोजित मडर्र  था. पप्पू देव की पत्नी को उद्धृत करते हुए कहा कि यह हत्या सिर्फ पप्पू देव  को एमएलसी चुनाव से रोकने के लिए किया गया था.  इसलिए उसे गिरफ्तार कर हत्या कर दी गई.  यह एक साफ राजनीतिक हत्या है, इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए. अब तक 6 से अधिक मुखियाओं की हत्या हो चुकी है. लेकिन अब तक कोई करवाई नहीं हुई. मुखियाओं की हत्या की भी जांच होनी चाहिए.

रिपोर्ट- शक्ति

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...