CHAPRA की घटना पर पप्पू यादव ने कहा, ‘मत करिये राजनीति’

CHAPRA

पटना: छपरा में मंगलवार की सुबह गोलीबारी में दो लोगों की मौत अब राजनीतिक मुद्दा बन चुकी है। घटना को लेकर इंडिया और एनडीए गठबंधन के नेता लगातार एक दूसरे पर हमलावर बने हुए हैं। इसी कड़ी में पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव ने कहा कि कल जो लोग गलत काम किये हैं उन्हें रूडी जी को रोकना चाहिए।

मैं छपरा के सभी समाज से कहना चाहूंगा कि यह घटना बड़ी घटना न बन जाए, इसका असर दूसरे जगह के चुनाव पर न पड़े, लोकतंत्र कमजोर न पड़े, गन्दा वातावरण न बने, खिसियानी बिल्ली बन खंभा न नोचें। जब आप हार रहे हैं तो जनता का दोहन करना सही नहीं है। बिहार की साढ़े 13 करोड़ जनता को जीने दीजिये। छपरा जेपी, राजेंद्र बाबू, भिखारी ठाकुर की भूमि रही है, यह हमेशा अमन पसंद रही है। उन्हें शांति प्रिय वातावराण चाहिए।

घटना में शामिल लोगों की अविलंब गिरफ्तारी हो, तीन महीने केंद्र स्पीडी ट्रायल के माध्यम से कार्रवाई हो। कल की घटना की आलोचना सभी समाज को करना चाहिए। इस घटना में जो लोग शामिल हैं उनके ऊपर मामला दर्ज की जाए और नेताओं को इस मामले में बयानबाजी से बचना चाहिए। मैं प्रशासन और बिहार के मुखिया से आग्रह करता हूं कि चुनाव आएगा जायेगा लेकिन हम सब यहीं रहेंगे।

समाज को अपने तरीके से बढ़ने देना चाहिए। छपरा डरी हुई है, अभी वातावरण सही नहीं है। सभी लोग अपील करें कि छपरा के वातावरण को शांत किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि माफिया गुंडा हो सकता है, पार्टी का कार्यकर्ता हो सकता है, इसमें कोई जाति नहीं हो सकता है। पप्पू यादव ने राजीव प्रताप रूडी को कहा कि कल की घटना की आलोचना आपको भी करनी चाहिए।

रोहिणी के साथ जो कुछ भी हुआ वह गलत है। वह आपकी भी बहन और बेटी है। आपकी राजनीति की शुरुआत लालू यादव के साथ ही हुई थी। आप तो एक थाली के दो लोग हैं, आप समाज को क्यों बांट रहे हैं। इन चीजों को रोकिये। पप्पू यादव ने यादव समाज से विनती करते हुए कहा कि आप प्रतिक्रिया रोकिये। पप्पू यादव ने मृतक के परिवार को पांच लाख रूपये की सहायता राशि की घोषणा की और कहा कि हम समाज के साथ मरते दम तक खड़े रहेंगे। हम लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेंगे। समाज को जातिसूचक गाली दिया जाना हत्या से भी बढ़ कर है।

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

रोहिणी आचार्य ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप, कहा ‘मेरे ऊपर किया जानलेवा हमला’

CHAPRA CHAPRA CHAPRA CHAPRA

CHAPRA

Saffrn

Trending News

UGC NET June 2026 Apply: आवेदन शुरू, Statistics नया विषय; जानें...

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, सांख्यिकी नया विषय जोड़ा गया, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22-30 जून, जानें फीस और प्रक्रिया।UGC...

Fuel Crisis Ranchi: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंप ड्राई; LPG महंगी,...

रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी से कई पंप ड्राई, लंबी कतारें; LPG महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में 30% तक बढ़ सकते हैं खाने के...

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img