Paris Olympics : पेरिस में ओलंपिक से पहले बवाल, जमकर तोड़फोड़ और आगजनी हुई

Paris Olympics : पेरिस में ओलंपिक के उद्घाटन समारोह से कुछ घंटे पहले फ्रांस में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी हुई। इस दौरान फ्रांस के हाई-स्पीड टीजीवी रेल नेटवर्क पर भी हमला कर बाधित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दुर्भावनापूर्ण रूप से इस घटना को अंजाम दिया गया है, जिससे खेलों से पहले यात्रा प्रभावित हों।

Paris Olympics : ओलंपिक से पहले बवाल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्रांसीसी रेलवे कंपनी एसएनसीएफ ने घटना को लेकर कहा है कि हाई-स्पीड टीजीवी नेटवर्क को दुर्भावनापूर्ण बाधित किया गया है। एसएनसीएफ ने सभी यात्रियों से अपनी यात्रा स्थगित करने का आग्रह किया है। वहीं मरम्मत कार्य चल रहा है, लेकिन कम से कम एक दो दिन यातायात बाधित रहेगा। ट्रेनों को उनके प्रस्थान बिंदु पर वापस भेजा जा रहा है।

Paris Olympics : बवाल पर फ्रांस के पीएम बोले

एसएनसीएफ ने कहा है कि पिछली रात, एसएनसीएफ अटलांटिक, उत्तरी और पूर्वी हाई-स्पीड लाइनों पर हमला किया गया था। नुकसान पहुंचाने के लिए जानबूझकर आग लगाई गई थी। वहीं फ्रांस के प्रधान मंत्री गेब्रियल अटाल ने कहा कि रेलवे लाइनों पर आगजनी के बाद खुफिया सेवाओं और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।

साथ ही प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को इन आपराधिक कृत्यों के अपराधियों को ढूंढकर दंडित करने के लिए कहा है। उन्होंने रेल नेटवर्क को नुकसान पहुंचाने को गंभीर बताया। साथ ही कहा कि तोड़फोड़ को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है।

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...