NCC प्रो कबड्डी टूर्नामेंट में पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स क्लब की जीत

नालंदा : नालंदा जिले के परवलपुर डाक बंगला मैदान में आज एनसीसी प्रो कबड्डी परबलपुर टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स क्लब पटना और बजरंगी वॉरियर्स स्पोर्ट्स क्लब पटना के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस रोमांचक मैच में पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स क्लब ने सात अंकों के अंतर से जीत दर्ज की। पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स क्लब ने कुल 37 अंक हासिल किए, जबकि बजरंगी वॉरियर्स 30 अंकों पर सिमट गई।

खेल प्रेमियों का उत्साह

इस टूर्नामेंट को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक डाकबंगला ग्राउंड पहुंचे। खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और दोनों टीमों के खिलाड़ियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस टूर्नामेंट ने न केवल खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया बल्कि स्थानीय खेल प्रेमियों को रोमांचक खेल का लुत्फ उठाने का अवसर भी दिया।

Nalanda Khel 2 22Scope News

यह भी देखें :

Nalanda Khel 3 22Scope News

यह भी पढ़े : कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, 10 लाख की संपत्ति जलकर खाक

राकेश कुमार की रिपोर्ट

Bihar News: मर्चा चूड़ा के कारोबार से किशन कुमार ने बनाई...

Key Highlightsपश्चिम चंपारण के किशन कुमार शिव शक्ति चूड़ा उद्योग के माध्यम से मर्चा चूड़ा का कारोबार कर रहे हैं। वर्ष 2023 में...

Ranchi Traffic Challan : दुर्गा पूजा में 12 दिन में 38...

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान 12 दिनों में 38,290 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने 3.18 करोड़ रुपये से अधिक का...

JPSC Scam: एल खियांग्ते समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, JSSC...

झारखंड JPSC परीक्षा घोटाले में CID ने एल खियांग्ते और श्वेता कुमारी गुप्ता समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। JSSC पेपर लीक...