झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आज से स्पोर्ट्स मीट का आगाज़

क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और रेस सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन

Ranchi : झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी के स्थापना सप्ताह के मौके पर स्पोर्ट्स मीट का आज से आगाज हो गया. इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास ने कहा कि स्थापना सप्ताह के अवसर पर स्पोर्ट्स मीट का आयोजन हम सभी के लिये एक जश्न की तरह है. उन्होंने विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स मीट में जोश के साथ भागीदारी की अपील की.

WhatsApp Image 2023 02 22 at 4.38.40 PM 1 22Scope News

स्पोर्ट्स मीट : खेलकूद जीवन का अभिन्न अंग है

स्पोर्ट्स मीट के उद्घाटन के अवसर पर आईक्यूएसी डायरेक्टर प्रो आरके डे ने

कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का अभिन्न अंग है जो हमारे बीच सकारात्मकता,

उत्साह और उमंग भरता है. वहीँ डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो रत्नेश विश्वकसेन

ने विद्यार्थियों सहित स्पोर्ट्स विभाग के सभी अधिकारियों,

कर्मचारियों और विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स मीट के शुभारम्भ

के लिए बधाई दी. इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफ़ेयर्स प्रो मनोज कुमार

और डीन रिसर्च प्रो एके पढ़ी ने खेल विभाग के सभी मेंटर्स ख़ासकर डॉ राजेश कुमार,

WhatsApp Image 2023 02 22 at 4.38.41 PM 22Scope News

डॉ कुलदीप बौद्ध, डॉ निर्माली, डॉ संदीप, डॉ कन्हैया, नरेंद्र और चिन्मय सहित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का धन्यवाद व्यक्त किया. स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ राजेश कुमार ने बताया कि इस साल सप्ताह भर चलने वाले स्पोर्ट्स मीट के दौरान सीयूज़े के सभी स्कूल्स के खिलाड़ी क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे.

साथ ही शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी क्रिकेट, बैडमिंटन, रेस, टग ऑफ़ वॉर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा.

Bihar News: मर्चा चूड़ा के कारोबार से किशन कुमार ने बनाई...

 बिहार के पश्चिम चंपारण के किशन कुमार ने मर्चा चूड़ा के कारोबार से देश-विदेश में पहचान बनाई। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में 10 लाख रुपये...

Ranchi Traffic Challan : दुर्गा पूजा में 12 दिन में 38...

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान 12 दिनों में 38,290 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने 3.18 करोड़ रुपये से अधिक का...

JPSC Scam: एल खियांग्ते समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, JSSC...

झारखंड JPSC परीक्षा घोटाले में CID ने एल खियांग्ते और श्वेता कुमारी गुप्ता समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। JSSC पेपर लीक...