हजारीबागः भारत के प्रसिद्ध यूट्यूबर मनीष कश्यप की जेल से रिहाई होने के बाद हजारीबाग में भी खुशियां मनाई गई।उनके विचारधाराओं से प्रभावित लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।
9 महीने बाद जेल से बाहर निकले मनीष कश्यप
मालूम हो कि आज मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप करीब 9 महीने के बाद जेल से बाहर निकले हैं। मनीष कश्यप पर सार्वजनिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा था। जिसके बाद से वह पटना के बेउर जेल में बंद थे।
ये भी पढ़ें- नव वर्ष में अतिक्रमण मुक्त रहेगा मुख्य मार्ग-DC Palamu
पटना हाईकोर्ट ने आज मनीष कश्यप को सशर्त जमानत दे दिया है। जेल से बाहर आने के बाद मनीष ने कहा कि बिहार सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि राज्य में कंस की सरकार चल रही है। मेरे खिलाफ साजिश के तहत मैं जेल में रहा।