मुकेश दूसरी बार चुने गए RJD प्रखंड अध्यक्ष, कहा ‘सबकी उम्मीदों पर…’

मुंगेर: बिहार में चुनावी वर्ष के मद्देनजर बिहार में सभी राजनीतिक दल जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। इसी कड़ी में मुंगेर के संग्रामपुर प्रखंड में सोमवार को RJD प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव किया गया। प्रखंड मुख्यालय स्थित RJD नेता के निजी आवास पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन पदाधिकारी रफी उज्जमा उर्फ भोलू और सहायक निर्वाचन पदाधिकारी हिमांशु पटेल की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न की गई।

यह भी पढ़ें – तेज़ प्रताप के जयचंद वाले पोस्ट पर तेजस्वी की दो टूक, सरकार पर भी बरसे…

बैठक में RJD कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार दास को निर्विरोध दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष चुना। निर्विरोध चुने गये प्रखंड अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया तथा अबीर ग़ुलाल लगाकर जश्न मनाया।निर्वाचन पदाधिकारी रफी उज्जमा उर्फ भोलू ने घोषणा करते हुए कहा कि पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार दास के दल के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने उन्हें दूसरी बार मौका दिया है। RJD नेता सुनील सिंह ने कहा कि मुकेश कुमार दास राजद के समर्पित कार्यकर्त्ता हैं, जबकि प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह और प्यार मुझे फिर से मिला है, मैं सभी के आशा व विश्वास पर खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   शाहाबाद की धरती से चिराग करेंगे चुनावी शंखनाद, इस दिन होगी शुरूआत

मुंगेर से गौतम झा की रिपोर्ट

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के 6 जिलों के अस्पतालों में...

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के जिला अस्पतालों में सर्जिकल सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा तेज कर दी...

Bihar Fasal Sahayata Yojana: किसानों के लिए बड़ी खबर! फसल नुकसान...

Bihar Fasal Sahayata Yojana: बिहार के किसानों के लिए राहत की खबर है। सहकारिता विभाग के मंत्री राम कृपाल यादव ने बिहार राज्य फसल सहायता...