असम के सीएम के साथ विधायक जयमंगल की फोटो वायरल

RANCHI: जयमंगल की फोटो वायरल- झारखंड के तीन कांग्रेसी विधायकों के पश्चिम बंगाल में कैश के साथ गिरफ्तारी के बाद

विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह द्वारा रांची के अरगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कर

हेमंत सोरेन सरकार को अस्थिर करने को लेकर कई गंभीर आरोप लगाये गये हैं.

अनूप सिंह की ओर से इस मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नाम का भी जिक्र किया गया,

लेकिन अब असम के सीएम के साथ अनूप सिंह की तस्वीर मीडिया में

वायरल हो रही है और खुद जयमंगल उर्फ़ अनुप सिंह  ही कठघरे में आ गये हैं.

जयमंगल की फोटो वायरल :असम के जल संसाधन मंत्री पीजूश हजारिका ने तस्वीर पोस्ट की

बेरमो विधायक जयमंगल सिंह की यह तस्वीर असम के जल संसाधन मंत्री पीजूश हजारिका ने

अपने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट की, जिसमें जयमंगल सिंह असम के सीएम के साथ मुलाकात कर रहे थे.

उनके साथ उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के सैयद राजा विधानसभा के विधायक सुशील सिंह नजर आ रहे है.

असम के मंत्री पी. हजारिका ने कुमार जयमंगल पर जमकर निशाना साधा

और उनके द्वारा लगाये गये आरोप को फर्जी करार दिया.

पी. हजारिका ने अपने ट्वीट में लिखा- झारखंड कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह के निराधार आरोपों

के बारे में वे कुछ तथ्य साझा कर रहे हैं, झारखंड कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने फर्जी आरोप

लगाया कि गिरफ्तार किये गये 3 विधायकों ने उन्हें असम के सीएम से मिलने का लालच दिया था.

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मनगढ़ंत प्राथमिकी दर्ज करने के 5 दिन पहले सीएम 26 जुलाई की सुबह 9

बजे केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर गये थे, ताकि उनके ट्रेड यूनियन से जुड़े मामले में उनकी मदद की जा सके.

विधायक अनूप सिंह ने रांची के अरगोड़ा थाने में दिये गये आवेदन में कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने लिखा है कि उन्हें विधायक राजेश कच्छप

और इरफान अंसारी ने फोन कर कहा था कि वह कोलकाता आएं और सरकार को अपदस्थ करने में उनकी मदद करें.

नयी सरकार में उन्हें मंत्री और सभी विधायकों को 10 करोड़ रुपये भी मिलेंगे.

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...