Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

भारी मात्रा में कच्ची व अर्धनिर्मित शराब पुलिस ने किया नष्ट

मोकामा : शराब से हो रही मौतों के बीच सूबे की पुलिस एलर्ट मोड में है। नतीजतन शराब और माफियाओं के विरुद्ध अभियान तेजी से जारी है। इसी क्रम में पटना पुलिस ने भारी मात्रा में अर्धनिर्मित कच्ची देसी शराब बरामद कर नष्ट करने में सफलता पाई है। मोकामा के हाथीदह थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि उन्हें देशी शराब बनाए जाने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। इसी आलोक में वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई के दौरान सैकड़ों लीटर देशी कच्ची शराब जब्त कर नष्ट की गई।

आपको बता दें कि देशी शराब का ये अवैध कारोबार थाना क्षेत्र के औटा पंचायत अंतर्गत शिला विद्यालय के नीचे गंगा के छाड़न-कछार में की जा रही थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई। उक्त स्थल के अगल बगल झुरमुट से 50 गैलन 20/20 लीटर का अर्धनिर्मित शराब व एक सफेद डब्बा में करीब 10 लीटर निर्मित देसी शराब तथा एक सिलेंडर बरामद हुआ। अर्धनिर्मित शराब को मौके पर विनष्ट कर दिया गया। देसी शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : पुलिस गिरफ्त में दियारा का आतंक गोहन बिंद

यह भी देखें :

विकास कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...