दिनदहाड़े व्यापारी से 7 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

जहानाबाद : जहानाबाद-अरवल सड़क मार्ग के राजा बाजार समीप बाइक सवार चार अपराधियों ने दिनदहाड़े पशु व्यापारी से हथियार के बल पर सात लाख रुपए लूट लिया। पशु व्यवसाय राजा प्रसाद ने बताया कि नालंदा जिले से पिकअप भान पर सवार होकर मंगला हाट पशु खरीदने के लिए जा रहे थे। जैसे ही नगर थाना क्षेत्र के बभना गांव के सभी पहुंचे की दो मोटरसाइकिल सवार चार अपराधी आए और पिकअप भान को रुकवा दिया और पैसे की मांग करने लगे। जब लोगों ने पैसा देने से आना-कानी किया तो पिस्टल बंट मारकर घायल कर दिया और अपराधी पैसे लूट कर मौके से फरार हो गए।

इस बाबत एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि पशु व्यवसाय से लूट की घटना की सूचना प्राप्त हुई है। उन लोगों द्वारा लिखित आवेदन नगर थाना में दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।आसपास के लगे फिर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लगता दूर से ही अपराधी व्यवसायी का पीछा कर रहे थे और मौका देखकर घटना को अंजाम दिया। राजा बाजार पुल के समीप घटना को अंजाम दिया है। एसपी ने कहा कि सभी बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है। डिजिटल जमाने में इतना पैसा लेकर कैसे चल रहे थे। पैसा कहां से लाए थे, सभी बिंदु पर जांच किया जा रहा है। जांच के बाद घटना के बारे में स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा।

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

स्कूल जा रहे है 3 बच्चों पर गिरा वज्रपात, एक की...

गयाजी : गया के शेरघाटी में सरकारी स्कूल जा रहे तीन छात्र वज्रपात की चपेट में आ गए। हादसे में 12 वर्षीय एक छात्र...

Operation Bharosa: रामगढ़ पुलिस ने ऐसा क्या किया कि 125 परिवारों...

Operation Bharosa: 'ऑपरेशन भरोसा' के तहत, रामगढ़ ज़िला पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फ़ोन बरामद किए और उन्हें उनके असली मालिकों को लौटा दिया। ज़िला...

अब BJP को ‘Math’ पढ़ाएंगे केसी सिन्हा, जन सुराज के कई...

पटना : बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले जन सुराज पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। जन सुराज...