गया: रामनवमी को लेकर पूरे राज्य में पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में गया में भी पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किया ।है इसे लेकर पुलिस अधिकारियों ने पुलिस लाइन परिसर में ब्रीफ किया। अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि अपने काम में कोई भी लापरवाही नहीं बरतें। लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों ने कहा कि ड्रोन से शहर के सभी मकानों की निगरानी की जाएगी ताकि अगर किसी छत पर ईंट पत्थर जमा नहीं किये जाएं। डीएम एसएसपी ने कुल 553 स्थलों पर दंडाधिकारी पुलिस अधिकारी तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। Drone Drone Drone Drone
यह भी पढ़ें – बड़ी मां से मिलने गांव पहुंचे Chirag, भावुक माहौल में चिराग ने चाचा को दी चेतावनी…
किसी भी प्रकार का अफवाह फ़ैलाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया पर सख्त नजर बना कर रख रही है। पुलिस अधिकारियों क यानुसार इस वर्ष गया में 115 शोभायात्रा निकाली जाएगी। गया के विभिन्न चौक चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। 205 जगहों पर नाईट विज़न वाले करीब 500 से भी अधिक सीसीटीवी कैमरे, 85 जगहों पर कुल 150 से अधिक वीडियोग्राफर को वाच टावर लगाया गया जबकि मुस्लिम बहुल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Nawada में खत्म हुआ हाथियों का आतंक, बांकुरा से आई टीम ने हाथियों को भेजा जंगल…
गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट



















