पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के गौरीचक थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के रहने वाले वीरेंद्र रविदास को बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दिया है। हत्या के करण का पता नहीं चला है। पुलिस जांच कर रही है। मौके पर डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
बतलाया जाता है कि गोपालपुर थाना के वीरेंद्र रविदास घर में ही मौत हो गई। गांव वाले को जब पता चला तो गांव के अगल-बगल लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने देखा कि वीरेंद्र रविदास के शरीर से खून बह रहा है, वह जमीन पर गिरे हैं। आनन-फानन में लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल ले गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वीरेंद्र रविदास का पार्थिव शरीर लोग घर पर लाकर रख दिए।
वहीं प्रशासन की तमाम टीमें मौजूद होकर जांच पड़ताल में लग गई है। पुलिस का कहना है जांच के बाद ही पता चलेगा कि मामला क्या है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृत व्यक्ति सीधा-साधा था। उनका कहना है कि मौत की असली वजह क्या है हमलोग को भी नहीं पता है।
यह भी पढ़े : फिर बारिश से हुआ जलजमाव, लोग घर में रहने को हुए विवश
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
उमेश चौबे की रिपोर्ट



















