Advertisment

नालंदा में हो रही मौतों पर शुरू हुई सियासत,पप्पू यादव पहुंचे सोहसराय

पटना: नालंदा ज़िले के छोटी पहाड़ी इलाके में ज़हरीली शराब से लगातार हो रही मौत को लेकर सियासत गरमाने लगी है. विपक्ष ही नहीं सरकार की सहयोगी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर दिख रही है. ये पार्टियां शराब के अवैध कारोबार और उससे होने वाली मौतों के लिए के लिए शराबबंदी कानून और नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहरा रही है. जाप नेता पप्पू यादव सोहसराय के छोटी पहाड़ी इलाके में पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की. पप्पू यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट से लेकर सरकार के सहयोगी दल तक शराबबंदी कानून को लेकर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन नीतीश कुमार सुनने को तैयार नहीं हैं. उन्होने11 लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ़ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की है. जाप नेता ने कहा कि नालंदा शराब का गढ़ है और यहां से ही पूरे बिहार में शराब की खेप पहुंचाई जाती है. पप्पू यादव ने मृतकों के परिजनों को पांच पांच हजार रुपये नगद दिए और खाते में 10-10 हजार रुपए देने की घोषणा की है.

vlcsnap 2022 01 16 13h36m00s962 22Scope News

राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने पूरे मामले के लिए सीधे-सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होने कहा कि शराबबंदी कानून पूरी तरह से फेल है. राजद प्रवक्ता ने कहा कि जहरीली शराब से मौत का ये कोई पहला मामला नहीं है. राज्य के दूसरे हिस्सों में भी इस तरह की घटनाएं होती रहती है लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है. उन्होने कहा कि बिहार में सत्ता के संरक्षण में शराब की होम डिलिवरी जारी है.

vlcsnap 2022 01 16 13h37m08s682 22Scope News

सरकार की सहयोगी पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने भी शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग की है. पार्टी प्रवक्ता दानिश रिज़वान ने कहा कि उनके नेता जीतनराम मांझी पहले ही अपना रूख साफ कर चुके हैं. जहरीली शराब की वजह से राज्य के अलग-अलग हिस्सों से मौत की ख़बरें आती रहती है. सरकार इसे रोक पाने में अबतक असफल साबित हुई है. इसलिए नीतीश कुमार को इसे प्रतिष्ठा का सवाल नहीं बनाना चाहिए.

रिपोर्ट: रजनीश

मेला बंद कराना पुलिस को पड़ा महंगा, एएसआई घायल

Siwan Internet Shutdown: NEET प्रदर्शन के बाद सीवान में इंटरनेट बंद,...

Siwan Internet Shutdown: सीवान ज़िला प्रशासन ने शनिवार को NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों और उसके बाद बनी तनावपूर्ण स्थिति को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: प्रसूति अवकाश नहीं मिलने से नवजात...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: पलामू ज़िले में मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका की डिलीवरी के दौरान...

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...