Commercial Advertisment

कानूनी लपेटे में फंसे प्रशांत, BPSC ने भेजा नोटिस

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC ) विवाद को लेकर जन सुराज पार्टी के संस्थापक व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर एक और कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को लेकर प्रशांत किशोर ने जो आयोग पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे उसको लेकर अब आयोग की तरफ से प्रशांत को कानूनी नोटिस भेजा गया है।

बीपीएससी परीक्षा में कथित धांधली को लेकर प्रशांत किशोर जब पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे थे तो उसे दौरान उन्होंने आयोग पर पैसे लेकर सीट पहले ही भेज देने का आरोप लगाया था। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया था कि आयोग ने बीपीएससी की सीटों का सौदा 30 लाख से लेकर 1.5 करोड़ तक में कर दिया है और इसी कारण से आयोग परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा नहीं करवाना चाहता है। अब बीपीएससी ने प्रशांत किशोर को कानूनी नोटिस भेजा। नोटिस में कहा गया है कि प्रशांत किशोर सात दिनों के अंदर अपने द्वारा लगाया गया आरोप को सिद्ध करें अन्यथा उनके खिलाफ आयोग कानूनी कार्रवाई करेगा।

यह भी पढ़े : High Court में BPSC के खिलाफ जन सुराज की याचिका स्वीकार, इस दिन होगी सुनवाई

यह भी देखें :

JPSC Exam Scam: 1.10 करोड़ में बेची गयी नौकरी! CDPO पद...

 JPSC भर्ती घोटाले में CID की पूरक चार्जशीट से बड़े खुलासे हुए हैं। 11 अभ्यर्थियों से 1.10 करोड़ की वसूली, CDPO पद के लिए...

Patna High Court: विवाहित महिला का caste certificateपति के नाम से...

 पटना हाईकोर्ट ने कहा है कि विवाहित महिला का caste certificate केवल पति का नाम दर्ज होने के आधार पर अमान्य नहीं किया जा...

Jharkhand Crime: गैंगस्टर राहुल दुबे पर Interpol का रेड कॉर्नर नोटिस,...

 झारखंड में रंगदारी और लेवी वसूलने वाले गैंगस्टर राहुल दुबे के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। राहुल सिंह के खिलाफ...