Breaking : जनगणना नहीं, जनसंख्या हैकिंग की साजिश है-जेएमएम का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला…

Breaking 

Ranchi : केंद्र सरकार द्वारा जनगणना की अधिसूचना जारी किए जाने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव व प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस फैसले पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि 2014 से 2025 तक के लंबे इंतज़ार के बाद केंद्र ने आखिरकार जनगणना की अधिसूचना जारी की, लेकिन इसके पीछे कई साजिशें छिपी हैं।

ये भी पढे़ं- भाजपा ने चुनाव में इतना टॉर्चर किया कि मैं बांग्ला बोलना सीख गया-मंत्री Irfan Ansari का बड़ा बयान… 

Breaking : राजनीतिक संतुलन हो सकती है प्रभावित

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “जिस तरह के जुमले प्रधानमंत्री जी लाते हैं, उसी तरह अब जनगणना को दो हिस्सों में बांटा गया है–मकान आधारित और व्यक्ति आधारित। ये पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी, जिससे एक बड़ा डेटा तैयार किया जाएगा। लेकिन सवाल यह है कि यह डेटा किसके लिए और किस मकसद से इस्तेमाल होगा?”

ये भी पढे़ं- Giridih : जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी खेल, उठी तलवारें चली चाकू, 8 घायल… 

भट्टाचार्य ने कहा कि सरकार द्वारा तय की गई समयसीमा किसी भी हालत में 2029 से पहले पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने आशंका जताई कि उसी समय आम चुनाव और परिसीमन की प्रक्रिया भी चलेगी, जिससे राजनीतिक संतुलन को प्रभावित करने की कोशिश की जाएगी।

ये भी पढे़ं- Palamu Incident : एक लोटे ने ले ली बाप-बेटे की जान, कुंए में दम घुटने से दर्दनाक मौत… 

न्योता देकर गायब हो जाती है केन्द्र सरकार

उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक (महिला वंदन अधिनियम) का ज़िक्र करते हुए कहा कि यह अब तक अमल में नहीं आ पाया, और केंद्र केवल “न्योता देकर गायब हो जाती है।” उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के साथ मिलकर केंद्र सरकार ने जातीय समीकरणों को खंडित करने की योजना बनाई है, जो 1 मार्च 2027 से झारखंड में लागू की जाएगी।

ये भी पढे़ं- RIMS में बिरहोर नवजात की मौत पर गंभीर जांच, तीन सदस्यीय टीम गठित…

प्रवक्ता ने यह भी सवाल उठाया कि जब अधिसूचना जारी की गई है, तो जनगणना का फॉर्मेट क्यों नहीं जारी किया गया? उन्होंने आशंका जताई कि चूंकि यह डिजिटल माध्यम से होगा और इंटरनेट से जुड़ा रहेगा, इसलिए इसके हैक होने की पूरी संभावना है। “यह एक प्रकार की पापुलेशन हैकिंग की साजिश है,” उन्होंने कहा।

ये भी पढे़ं- Big Breaking : हो गया ऐलान, जनगणना की अधिसूचना जारी, इतने चरणों में होगा… 

सुप्रियो भट्टाचार्य ने मांग की कि सरकार पारदर्शिता के साथ जनगणना प्रक्रिया की पूरी जानकारी साझा करे और इसके फॉर्मेट व डेटा सुरक्षा के उपायों को सार्वजनिक करे। अन्यथा, यह महज एक चुनावी चाल और जनसंख्या नियंत्रण का राजनीतिक हथकंडा बनकर रह जाएगा।

नीरज आर्या की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढे़ं——

Dumka Murder : भाभी के प्यार में पागल देवर ने कर दी हद पार, भागने से मना करने पर… 

Bokaro : तालाब में तैरता हुआ शव मिलने से मची हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस… 

Gumla : खेत पटाने के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत… 

Dhanbad : जंगल में पेड़ से लटकता हुआ युवती का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

Ranchi में कानून का डंडा! जवान पर हमला करने वाले बदमाश धराए, पुलिस ने सड़क पर सरेआम कराई परेड… 

RIMS-2 पर बवाल! आदिवासी बोले-नहीं देंगे ज़मीन, 18 जून को राजभवन के समक्ष विरोध-प्रदर्शन… 

Hazaribagh : जंगल में कब्र खोदकर निकाला गया अज्ञात युवती का शव, मौत का सुराग पता लगाने में जुटी पुलिस…

Kedarnath Helicopter Crash पर गरजे इरफान, आखिर कब जागेगी मोदी सरकार? 

Ranchi : राजद झारखंड प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में हंगामा, दो दावेदारों का नामांकन रद्द… 

 India A Team: शिखर मोहन का India A टीम में चयन,...

 रांची के क्रिकेटर शिखर मोहन का India A टीम में चयन हुआ है। न्यूजीलैंड दौरे पर बहुदिवसीय मैचों में खेलेंगे, झारखंड के खेल जगत...

Bihar Jeevika Honey Business: मधुमक्खी पालन से जीविका दीदियों ने खड़ा...

Bihar Jeevika Honey Business: बिहार के ग्रामीण इलाकों में मधुमक्खी पालन और शहद उत्पादन महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रहा है। बिहार...

Mudma Jatra 2026: मुड़मा जतरा की सुरक्षा को लेकर मंत्री शिल्पी...

Mudma Jatra 2026, रांची: ऐतिहासिक 40 पड़हा मुड़मा जतरा के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता...