Ranchi Swine Flu: राजधानी में बढ़ा H1N1 का खतरा, तीन नए मरीज मिले, दो मासूम वेंटिलेटर पर

रांची में स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों में दो छोटे बच्चे शामिल हैं, दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सावधानी बरतने की अपील की है।


Ranchi Swine Flu रांची: राजधानी रांची में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को तीन और मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में चार मरीजों के सैंपल की जांच की गई, जिसमें तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। नए संक्रमितों में दो छोटे बच्चे शामिल हैं, जिन्हें रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बच्चों की हालत गंभीर बतायी जा रही है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

एक अन्य संक्रमित मरीज रिम्स के सुपर स्पेशियलिटी आईसीयू में भर्ती है। नए मामलों की पुष्टि के बाद अस्पताल में सतर्कता बढ़ा दी गयी है। राज्य में अब तक 39 से ज्यादा स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीज मिलने की बात सामने आयी है।

Ranchi Swine Flu:दो मासूम वेंटिलेटर पर, एक मरीज रिम्स आईसीयू में भर्ती

मंगलवार को रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में चार मरीजों के सैंपल जांच के लिए पहुंचे थे। जांच में तीन मरीजों में H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमित दो बच्चों में एक की उम्र पांच माह और दूसरे की उम्र करीब डेढ़ माह है। दोनों का इलाज रानी अस्पताल में चल रहा है और गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में अब तक 34 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। इनमें 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। राज्य में अब तक 39 से अधिक संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।


Key Highlights

  1. रांची में मंगलवार को स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीज मिले।
  2. संक्रमितों में पांच माह और डेढ़ माह के दो बच्चे शामिल हैं।
  3. दोनों बच्चों को रानी अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है।
  4. एक संक्रमित मरीज रिम्स के सुपर स्पेशियलिटी आईसीयू में भर्ती है।
  5. राज्य में अब तक 39 से ज्यादा स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।

Ranchi Swine Flu:खांसी, बुखार और सांस फूलना प्रमुख लक्षण

स्वाइन फ्लू इन्फ्लुएंजा वायरस से होने वाला श्वसन संक्रमण है। यह मुख्य रूप से नाक, गले और फेफड़ों को प्रभावित कर सकता है। संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या सांस से निकलने वाली बूंदों के संपर्क में आने से संक्रमण फैल सकता है।

इसके सामान्य लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना या बंद होना, शरीर में दर्द, सिरदर्द और अत्यधिक थकान शामिल हैं। सांस फूलना, सीने में दर्द, लगातार तेज बुखार, अत्यधिक कमजोरी या होंठ और चेहरे का नीला पड़ना गंभीर लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अस्पताल में जांच और इलाज कराने की सलाह दी गयी है।

स्वस्थ लोगों में संक्रमण अक्सर हल्का से मध्यम रह सकता है और कुछ दिनों में सुधार हो सकता है। हालांकि छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पहले से अस्थमा, हृदय रोग या डायबिटीज जैसी बीमारियों से जूझ रहे लोगों में गंभीर संक्रमण का खतरा अधिक हो सकता है।

Ranchi Swine Flu:स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, इन बातों का रखें ध्यान

राजधानी में संक्रमण बढ़ने के बीच स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। लोगों को फिलहाल हाथ मिलाने से बचने और भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी गयी है।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि घर, बाजार, कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। छींकते या खांसते समय रुमाल या कपड़े से मुंह और नाक ढकें। पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लें और शरीर में पानी की कमी न होने दें।

सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचें और गंदे हाथों से आंख, नाक और मुंह को न छुएं। डॉक्टर की सलाह के बिना एंटीबायोटिक दवा का सेवन नहीं करने की भी सलाह दी गयी है। संक्रमण से संबंधित जानकारी या सहायता के लिए स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क किया जा सकता है।

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...