BJP नेता मुन्ना शर्मा के परिजनों से मिलने पहुंचे रविशंकर प्रसाद, कहा ‘डीजीपी…’

पटना: राजधानी पटना में भाजपा नेता मुन्ना शर्मा की हत्या अपराधियों ने गोली मार कर दी थी। घटना ने राजनीतिक रंग भी पकड़ा था। भाजपा नेता की हत्या के बाद से ही राजनीतिक दलों के नेता उनके घर पहुंचने लगे थे। इसी कड़ी में रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद मृतक भाजपा नेता के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे।

उन्होंने परिजनो से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया साथ ही उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैंने डीजीपी से बात की है कि राज्य और राजधानी में कानून व्यवस्था दुरुस्त किया जाए। मैंने डीजीपी को कहा है कि खुद निरीक्षण करें और राज्य के कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करें। यहां नशा का अवैध कारोबार करने वालों और अपराधियों पर पर पुलिस पैनी नजर रख रही है।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हमारा एक भाई हमने खो दिया है, पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। वहीं बिहार के कानून व्यवस्था को लेकर राजद के हमलों पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राजद को कानून व्यवस्था पर बयान देना शोभा नहीं देता है। वे लोग पहले अपने सरकार के समय को याद करें फिर कुछ बोलें।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      CISF जवान की हरियाणा में हार्ट अटैक से मौत, पार्थिव शरीर पहुंचते ही पसरा मातम

पटना से उमेश चौबे की रिपोर्ट

BJP BJP BJP

BJP

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...