बीजेपी में शामिल हुए आरसीपी सिंह

नई दिल्‍ली: जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्हें दिल्ली के बीजेपी ऑफिस में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

कई महीनों से आरसीपी सिंह के बारे में बीजेपी में शामिल होने की अटकलें चल रही थीं।करीब 9 महीने बाद आरसीपी सिंह किसी पार्टी के सदस्य बने हैं।

WhatsApp Image 2023 05 11 at 1.51.23 PM 22Scope News

इससे पहले वह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं और केंद्र में इस्पात मंत्री रह रहे हैं। आरसीपी सिंह सीएम नीतीश के काफी करीबी रहे हैं। वह मुख्यमंत्री के ही गृह जिले नालंदा से आते हैं।

आरसीपी वहां से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। जदयू छोड़ने के बाद नालंदा में सक्रिय हैं। आरसीपी सिंह नीतीश कुमार के साथ लगभग 24 साल तक रहे थे। जब वह केंद्रीय मंत्री बने और उन्हें तीसरी बार राज्यसभा सदस्य बनाना था तो नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने उन्हें राज्यसभा के लिए नहीं भेजा।

इसके बाद उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ा। उसके तुरंत बाद ही आरसीपी सिंह ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। तब से वह किसी पार्टी या दल में शामिल नहीं हुए।

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...