रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड’ ने ‘आरईसी सोलर होल्डिंग्स’ खरीदा

नई दिल्ली : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड (आरएनईएसएल) ने चाइना नेशनल ब्लूस्टार (ग्रुप) से आरईसी सोलर होल्डिंग्स एएस (आरईसी ग्रुप) की 100% हिस्सेदारी के खरीदने की घोषणा की है.  सौदा 771 मिलियन अमरीकी डालर के एंटरप्राइज मूल्य पर तय हुआ है.

आरईसी एक मल्टीनेशनल सौर ऊर्जा कंपनी है. कंपनी का मुख्यालय नॉर्वे में और इसका ऑपरेशनल मुख्यालय सिंगापुर में है. उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और एशिया-प्रशांत में कंपनी के क्षेत्रीय केंद्र हैं. नॉर्वे में दो और सिंगापुर में एक मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट है. कंपनी अपने तकनीकी इनोवेशन, उच्च दक्षता के साथ किफायती सौर ऊर्जा पैनल्स के निर्माण के लिए जानी जाती है. 25 वर्षों के अनुभव के साथ यह दुनिया की अग्रणी सौर सेल / पैनल और पॉलीसिलिकॉन निर्माण कंपनियों में से एक है.

रिलायंस आरईसी की बेहतरीन तकनीकों का इस्तेमाल, जामनगर में बनने वाले धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स में करेगा.  जिसकी क्षमता 4 GW प्रति वर्ष से शुरू करके 10 GW प्रति वर्ष तक बढ़ने की योजना है. जहां आरईसी के पास बेहतरीन सोलर तकनीक है वहीं रिलायंस के पास बड़े पैमाने पर परियोजना लगाने और उसे उत्कृष्टता से चलाने का दशकों का अनुभव है. दोनों साथ मिलकर धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स में अत्याधुनिक अगली पीढ़ी का पूरी तरह से एकीकृत पीवी मैन्यूफैक्चरिंग सुविधा लगाएंगे और बाद में दुनिया भर में इसी तरह की बड़ी निर्माण सुविधाएं लगायी जा सकती हैं. आरईसी के अधिग्रहण से रिलायंस की पहुंच अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और एशिया के साथ दुनिया भर के सौर ऊर्जा बाजारों में हो जाएगी.

Ranchi-सीएम ने नई सौर ऊर्जा नीति का लोकार्पण किया

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...