विधानसभा ध्यानाकर्षण समिति की समीक्षा बैठक, अधिकारियों संग कई मुद्दों पर हुई चर्चा

धनबादः झारखंड विधानसभा ध्यानाकर्षण समिति धनबाद पहुंची. जहां सर्किट हाउस में अधिकारियों संग विभिन्न मुद्दों पर समीक्षा बैठक की. प्रश्न एवं ध्यानाकर्षन समिति के सभापति विधायक सरफराज अहमद की अध्यक्षता में बैठक का अयोजन किया गया. इस दौरान उनके साथ गोड्डा विधायक अमित मंडल और विधायक समरी लाल भी मौजुद रहे. बैठक में टंकी सफाई के दौरान हुए हादसे में भूली के पीड़ित के परिजन को विधवा पेंशन, आवास, मेडिकल कॉलेज में MRI की व्यवस्था सहित हर घर नल योजना की स्थिति की जानकारी ली और उपायुक्त से इसकी रिर्पोट मांगी.

स्थिति का लिया जाएगा जायजा

सद्स्य विधायक समरी लाल ने बताया कि धनबाद में चिकित्सीय सुविधा सही नहीं होने के कारण यहां के लोगों को बाहर जाना पड़ता है. उपायुक्त को डीएमएफटी फंड से एमआरआई मशीन लगवाने को कहा गया है ताकि मरीजों की सही ढंग से जांच हो सके. वहीं हर घर नल योजना का भौतिक सत्यापन करने हेतु गोविंदपुर के सुदूर गांव में जाएंगे और स्थिति का जायजा लिया जाएगा.

योजनाओं की जांच का धरातल पर जाकर होगी किया जाएगा आकलन

वहीं सभापति सरफराज अहमद और सदस्य विधायक अमित मंडल ने बताया कि हर घर नल योजना की स्थिति के बारे में अधिकारियों ने बताया है कि 90% कार्य हुए हैं. जबकि कितने कार्य धरातल पर हुए हैं. इस संबंध में जायजा लेने हेतु गोविंदपुर में निरीक्षण किया जाएगा और स्थिति का आकलन किया जाएगा. यह केंद्र सरकार की योजना है और कितना धरातल पर उतारा गया है इसकी जानकारी ली जाएगी. आउटसोर्सिंग के अंतर्गत अमीन की हुई नियुक्ति में आहर्ता की भी जांच की जाएगी.

कार्यों की जांच की जाएगी

वहीं उन्होने बताया की 45 गांव को नगर निगम में शिफ्ट करने के संबंध में मथुरा प्रसाद महतो ने मामला उठाया था कि गांव के लोग शहरी क्षेत्र में नहीं जाना चाहते इसमें ग्राम सभा भी नहीं हुई है. कोई मास्टर प्लान भी नहीं है. इस संबंध में नगर निगम से भी रिपोर्ट मांगी गई है. कुल 5 बिंदुओं पर जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गई है. हर मुद्दे पर जिला प्रशासन का कहना है कि वर्क इन प्रोग्रेस है. कितने कार्य हुए हैं और कितने नहीं हुए हैं. इन सभी विषयों पर जांच की जाएगी.

रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सूर्य मंदिर में भक्ति और संस्कृति का संगम,...

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर...

SAIL August 2026 Sales Record: SAIL ने अगस्त में बनाया उत्पादन...

SAIL August 2026 Sales Record, बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अगस्त 2026 में उत्पादन और बिक्री के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन...

JSSC CGL Case: जेएसएससी कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव सुधीर...

 JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के बीच CID ने रांची स्थित JSSC कार्यालय में छापेमारी की। सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी...