बंदूक की नोक पर लाखों की डकैती……

Hazaribagh- हजारीबाग में अपराध ही बेलगाम होते जा रहे हैं। आए दिन घटना को अंजाम देकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। एक बार फिर कोर्रा थाना अंतर्गत दीपू गढ़ा के निकट सोनी अलंकार ज्वैलर्स के संचालक से लगभग ₹15 लाख के जेवर की डकैती हुई है। वहीं अपराधी 50000 कैश भी लेकर भाग खड़े हुए हैं।

जेवर और पैसा लेकर फरार

घटना के बारे में दुकान के संचालक बताया कि बीती रात लगभग 9:20 दुकान बढ़ा कर अपने घर जा रहे थे, उसी दौरान मोटरसाइकिल से 3 अपराधकर्मी बंदूक की नोक पर घटना को अंजाम दिए हैं।

उनका ये भी कहना है कि संचालक अपने बेटे के साथ घर जा रहे थे और उनका बेटा स्कूटी में था तभी अपराधियों ने बंदूक के नोक पर पहले स्कूटी से गिरा दिया और फिर जेवर और पैसा लेकर फरार हो गये।

इससे पहले भी हो चुकी है डकैती

इस बाबत उन्होंने थाना में शिकायत भी दर्ज की है। उनका कहना है कि इसके पहले भी 18 दिसंबर 2018 वो दुकान में  डकैती हुई थी। प्रशासन के पास महीनों दौड़ धूप करने के बाद भी आज तक कोई रिकवरी नहीं हुई है। वहीं एक बार फिर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।

ये भी पढ़ें-अब समीर और सुखदेव का काम बिगाड़ेंगे चमरा ! 

उनका अंदाजा है कि दुकान की रेकी करने के बाद ही घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ा जाए। वहीं उनका कहना है कि अपराध का ग्राफ इस तरह बढ़ा है कि सोना-चांदी का व्यापार करना खतरे से खाली नहीं है।

BJP Legislature Party Meeting:बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू, CM सम्राट...

BJP Legislature Party Meeting पटना: बिहार में बीजेपी विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित...

Nadimul Haque ED Raid: TMC सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े...

Nadimul Haque ED Raid: तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को कार्रवाई की।...

Hemant Soren News: मां रूपी सोरेन के हेल्थ चेकअप के लिए...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए परिवार के साथ विशेष विमान से हैदराबाद रवाना हुए हैं। AIG अस्पताल...