Advertisement
Advertisement
Advertisement

लालू पर सम्राट का तंज कहा ‘अब LED का जमाना है’

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू यादव के ट्वीट पर पलटवार किया। चुनावी सभा से पटना वापस लौटने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सम्राट चौधरी ने लालू के ट्वीट पर पलटवार किया और कहा कि अब एलईडी का जमाना आ गया, लालटेन युग कहां है। लालू जी लगता है 10 वर्ष बाद जगे हैं। उन्होंने कहा कि लालू जी कह रहे थे कि संविधान खतरे में है तो लालू जी संविधान एकदम बचा हुआ है, आपके लिए आरक्षण सिर्फ आपका परिवार है।

अब तो आपने अपनी टूरिस्ट बेटी को भी मैदान में उतार दिया है। अब बताइये जो छपरा की बेटी है उसका क्या होगा। जिसे आपने घर से निकाल दिया, आपके पहले दारोगा राय प्रसाद जी बिहार के मुख्यमंत्री थे, उनकी पोती है। आपको अपनी बेटी आपको अच्छी लगती है लेकिन जो आपके घर में बेटी बन कर आई उसका बाल पकड़ कर घर से आपने बाहर कर दिया। आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी की सभा के बाद लालू यादव ने एक ट्वीट किया था कि गुजरात से वाया दिल्ली बिहार आए एक आदमी लालटेन का बहुत प्रचार कर रहा है।

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- लालू के TWEET पर उपेंद्र कुशवाहा का पलटवार, ‘लालटेन बुझ चुकी है अब उसका कोई वैल्यू नहीं, अब बिजली का जमाना है’

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

LED

LED
LED
LED

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

नीतीश सेतु पर PM मोदी के कार्यक्रम की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री...

पटना: बिहार में कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर छह लेन पुल यानी 'नीतीश सेतु' के उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर...

ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए युवक का आपराधिक इतिहास भी...

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर थाना पुलिस ने बड़ी...

कुंजबोना पंचायत में 40 आवेदकों को मिला लर्निंग लाइसेंस, जानिए कैसे...

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में आम नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला परिवहन कार्यालय की ओर से...