Commercial Advertisment

संजय सिंह ने कहा- पार्टी नेतृत्व तय करेगा टिकट

बाढ़ : पटना जिले के बाढ़ विधानसभा अंतर्गत अगवानपुर में जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी संजय सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान संजय सिंह ने बाढ़ विधानसभा चुनाव में अपनी उम्मीदवारी को लेकर कहा कि टिकट का निर्णय पार्टी के शीर्ष नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह करेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनकी नजर लंबे समय से बाढ़ से चुनाव लड़ने पर है।

बाढ़ सीट पर वर्तमान में भाजपा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, जो राजपूत समाज से हैं, पिछले कई सालों से जीत हासिल करते आ रहे हैं। अचुआरा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए संजय सिंह ने कहा कि वह महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि के निमंत्रण के लिए आए हैं। हालांकि, विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा संजय सिंह पहले कर चुके थे, लेकिन आज उनके सुर कुछ बदले हुए नजर आए। उन्होंने स्पष्ट किया कि टिकट का फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा और इसी पर वह निर्भर करेंगे।

यह भी पढ़े : बेलागंज में गरजे लालू, कहा- BJP को मूली की तरह उखाड़ फेंकेंगे

यह भी देखें :

Bihar Seed Infrastructure Modernization: बिहार में बीज प्रयोगशालाओं और प्रसंस्करण केंद्रों...

Bihar Seed Infrastructure Modernization, पटना: बिहार में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने और बीज उत्पादन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कृषि विभाग...

Bihar Paddy Procurement 2026: बिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी...

Bihar Paddy Procurement 2026, पटना: बिहार में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत उत्तर बिहार के 19 जिलों में 1 नवंबर से धान अधिप्राप्ति...

CARDICON 2026 Patna: पटना में CARDICON 2026 का आगाज, हृदय रोगों...

CARDICON 2026 Patna: बिहार में हृदय रोगों की रोकथाम, आधुनिक उपचार और चिकित्सा तकनीकों के विकास को लेकर देशभर के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञों...