Advertisment

फायरिंग में ऑटो पर सवार अमित कुमार की मौत, संजीत घायल

सासाराम : आगामी 20 फरवरी गुरुवार की देर शाम धौडाढ थाना क्षेत्र में मैट्रिक की परीक्षा देकर लौट रहे सहपाठी द्वारा किए गए फायरिंग में ऑटो पर सवार अमित कुमार की जहां मौत हो गई। वहीं इस फायरिंग में संजीत कुमार नामक 15 साल का लड़का भी घायल हुआ है। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। संजीत ट्रक ड्राइवर कमलेश सिंह का पुत्र है। वह दो भाइयों में बड़ा है। संजीत भी शंभू बिग़हा गांव का ही रहने वाला है। अमित कुमार की तो गोली लगने से मौत हो गई।

फायरिंग में 15 साल के संजीत को पैर में गोली लगी

आपको बता दें कि जबकि इस दौरान फायरिंग में 15 साल के संजीत को पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए जमुहार के नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से आज उसे परिजन घर ले आए हैं। डॉक्टर ने संजीत के पैर से गोली निकाल दी है। लेकिन उसके दिल में बसे दहशत अभी भी कायम हैं। संजीत अपने कमरे में बेड पर बदहवास पड़ा है। घटनाक्रम के बारे में पूछे जाने पर वह बताता है कि परीक्षा केंद्र में बार-बार आरोपी सहपाठी उत्तर पुस्तिका दिखाने के लिए दबाव बन रहा था। लेकिन अमित तथा अन्य छात्र उसे उत्तर पुस्तिका नहीं दिखा रहे थे। जिसके बाद वह कह रहा था कि परीक्षा केंद्र से बाहर निकालो तो तुझे बताते हैं। उसे क्या पता था कि सही में परीक्षा कक्ष के अंदर शुरू हुआ विवाद बाद में गोलीबारी में बदल जाएगी।

यह भी देखें :

मामूली बाद में किस तरह से अमित की हत्या हो गई – घायल संजीत

संजीत बताता है कि मामूली बाद में किस तरह से अमित की हत्या हो गई, उसके पैर में गोली लगी। किसी तरह वह अपना जान बचा पाया। संजीत के पिता कमलेश सिंह कहते हैं कि जब उन लोगों को घटना के बारे में जानकारी हुई तो भागे भागे अस्पताल पहुंचे। जहां अपने बच्चों को छटपटाता हुआ पाया। बाल बाल बचे संजीत के परिजन भगवान को शुक्रिया कर रहे हैं कि उसका बच्चा किसी तरह बच गया। लेकिन अफसोस है कि बगल के अमित की जान चली गई। बता दे कि मृतक अमित तथा घायल संजीत आपस में गोतिया पट्टीदारी में चचेरे भाई लगते है। दोनों का घर भी अगल-बगल ही है। इस वारदात के बाद संजीत सहम गया है। उसकी मैट्रिक की परीक्षा बीच में ही छूट गई है और साथ पढ़ने खेलने वाला अमित हमेशा के लिए छोड़ कर चला गया।

यह भी पढ़े : मैट्रिक की परीक्षा देकर ऑटो से जा रहे परीक्षार्थियों के बीच मारपीट और फायरिंग

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...