22 मार्च को बिहार दिवस को लेकर सासाराम DM ने की बैठक

सासाराम : आगामी 22 मार्च को बिहार दिवस मनाए जाने को लेकर रोहतास के जिलाधिकारी उदिता सिंह ने बैठक किया। सासाराम के समाहरणालय में स्थित संवाद कक्ष में यह बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावे शहर के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित हुए। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार बिहार दिवस तीन दिनों का होगा। 22 मार्च से लेकर 24 मार्च तक बिहार दिवस का कार्यक्रम चलेगा।

कार्यक्रम की शुरुआत 22 मार्च को प्रभात फेरी के साथ होगी

कार्यक्रम की शुरुआत 22 मार्च को प्रभात फेरी के साथ होगी और समापन 24 मार्च की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया जाएगा। इस दौरान छात्र-छात्राओं के अलावे महिलाओं और युवाओं के लिए कई कार्यक्रम का आयोजन होगा। वहीं कई खेलकूद एवं अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। इस बार बिहार दिवस में आम लोगों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित हो, इसके प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़े : CM नीतीश लगातार कर रहे हैं प्रगति कार्यों का निरीक्षण, सुबह-सुबह पहुंच गए Patna एयरपोर्ट

यह भी देखें :

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Kanke CIP Rape Case: इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, क्लिनिकल...

 रांची के कांके स्थित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान में इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी PG छात्र को गिरफ्तार...

NEET UG Admission Scam: रिम्स और पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में फर्जी...

NEET UG एडमिशन में फर्जी दिव्यांग और जाति प्रमाण पत्र से आरक्षित सीट दिलाने वाले अंतरराज्यीय सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। रिम्स और पूर्णिया...

Ranchi to Hyderabad Flight: विधायक के PA की अटैची का ताला...

झामुमो विधायक आलोक सोरेन के निजी सहायक रजनीश कुमार की रांची से हैदराबाद यात्रा के दौरान अटैची से ₹50 हजार चोरी हो गये। शिकायत...