Advertisement
Advertisement

Ranchi पहुंचे शिवराज चौहान, 16 को हेमंता और 17 को आएंगे लक्ष्मीकांत बाजपेयी…

Ranchi : केंद्रीय कृषि मंत्री सह झारखंड प्रदेश चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान रांची पहुंचे हैं। रांची एयरपोर्ट पर अभी उनका आगमन हुआ है। बता दें कि राज्य में प्रदेश भाजपा का सांगठनिक कार्यक्रम लगातार जारी है और इसी क्रम में चुनाव प्रभारी रांची पहुंचे हैं। इस दौरान वे विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन और विधानसभा विजय संकल्प सभा कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें- Ranchi एसएसपी ने 7 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, ये थी वजह… 

बता दें कि प्रदेश भाजपा का सांगठनिक कार्यक्रम लगातार जारी है। अभी कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम एवं विधानसभा स्तरीय विजय संकल्प सभा राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे हैं। इसी क्रम में शिवराज सिंह चौहान के अलावा 16जुलाई को असम के मुख्यमंत्री और विधानसभा सह प्रभारी हिमंता विश्व सरमा का रांची आने वाले हैं।

16 को आएंगे हेमंता बिस्वा सरमा

इस दौरान हेमंता 16 जुलाई को तोरपा और खूंटी विधानसभा क्षेत्र के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं 17 जुलाई को संगठन प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई एवम केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह जी दोनों झारखंड दौरे पर रहेंगे। डॉ वाजपेई नई दिल्ली से चलकर जमशेदपुर आयेंगे और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल होंगे जबकि शिवराज सिंह रांची आयेंगे और हटिया विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

 

Commercial Advertisment

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...