साहिबगंज में श्रद्धाकांड जैसा रिपीट: आदिम पहाड़िया जनजाति की युवती की हत्या का 12 टुकड़े कर फेंका शव

बीजेपी ने जताया आक्रोश, सरकार के प्रति जतायी नाराजगी

पुलिस ने आरोपी दिलदार अंसारी को किया गिरफ्तार

साहिबगंज : साहिबगंज में श्रद्धाकांड- पूरे देश को झकझोर देने वाले श्रद्धा हत्याकांड की तरह ही झारखंड में साहिबगंज में एक पहाड़िया आदिम जनजाति की युवती की कटर से 12 टुकड़ों में काटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने उसके पति दिलदार अंसारी को हिरासत में लिया है.

आरोपी दिलदार अंसारी ने युवती को फंसा कर की दूसरी शादी

बताया जाता है कि दिलदार अंसारी ने हाल ही में इस भोली भाली आदिवासी युवती को फंसा कर उसे दूसरी शादी की थी. एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा के मुताबिक, मृतका की पहचान बोरियो इलाके के गोंडा पहाड़ की रहने वाली रुबिका पहाड़िया (22 साल) के रूप में हुई है. उसकी हत्या पति दिलदार अंसारी (25 साल) ने की है. मृतका आदिम पहाड़िया जनजाति से थी, जबकि आरोपी समुदाय विशेष का है. बीते दो साल से दोनों एक छत्र के नीचे रह रहे थे. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है.

murder1 2 22Scope News

साहिबगंज में श्रद्धाकांड: बीजेपी ने सरकार पर बोला हमला

इस घटना के बाद बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में बेटियों के खिलाफ अत्याचार लगातार बड़े हैं. अल्पसंख्यक समाज के कुछ कुंठित मानसिकता वाले लोग बेटियों को लगातार टारगेट कर रहे हैं. लेकिन सरकार कोई कदम नहीं उठा रही. उन्होंने कहा कि अगर सरकार ठोस कदम नहीं उठाती है तो बीजेपी सड़कों पर उतर कर विरोध दर्ज करेगी.

murder123 22Scope News

साहिबगंज में श्रद्धाकांड: कटर से काटा गया था शव

महिला के शव के 12 से ज्यादा टुकड़े मिलने पुलिस का अंदेशा है कि हत्या के बाद डेड बॉडी को इलेक्ट्रिक कटर जैसे किसी धारदार औजार से काटा गया है. फिलहाल पुलिस ने मृतका की शिनाख्त कर देर रात ही उसके पति को गिरफ्तार कर लिया. अब उससे पूरे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है.

murder12 2 22Scope News

जानिए एसपी ने क्या कहा

एसपी ने आगे बताया कि रुबिका पहाड़िया, दिलदार अंसारी की दूसरी पत्नी थी. वे एक-दूसरे को पिछले 2 साल से भी ज्यादा समय से जानते थे. रुबिका पिछले कुछ दिनों से लापता थी. उसके परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए स्थानीय पुलिस स्टेशन से संपर्क किया था.

साहिबगंज में श्रद्धाकांड: कुत्ते नोच रहे थे पैर, तब पड़ी नजर

दरअसल, शनिवार शाम को मोमिन टोला के लोगों को आंगनवाड़ी भवन के पीछे कुछ कुत्तों का झुंड दिखाई दिया, जो मांस के टुकड़ों को नोच रहा था. गौर करने पर पता चला कि मांस (पैर) के टुकड़े किसी मानव शरीर के हैं. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी छानबीन करते हुए एक बंद पड़े घर में जा पहुंचे, जहां एक महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला.

रिपोर्ट: अमन

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...