Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

… तो तारीख नोट कर लीजिए! इस दिन से शुरू हो रहा है मुफ्त बिजली का लाभ

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से किए गए ऐतिहसिक ऐलान का फायदा मिलना शुरू होने वाला है। तो आप भी कैलेंडर नए कैलेंडर की एक अगस्‍त की तारीख को टिक कर लीजिए, क्‍योंकि अब 125 यूनिट बिजली की बचत का फायदा इसी महीने के बिजली बिल पर नजर आने वाला है। यह राहत बिहार के 125 यूनिट से कम बिजली उपयोग करने वाले परिवारों के लिए बड़ी सौगात से कम नहीं है। ऐसे में यदि आप 125 यूनिट से कम बिजली उपयोग करते हैं तो आपका बिजली बिल ‘शून्‍य’ होगा।

DIARCH Group 22Scope News

1.86 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं की बल्‍ले बल्‍ले

अब ऐसे उपभोक्‍ताओं का बिल शून्‍य होगा। बिहार के 1.86 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं के लिए अगस्त का महीना बेहद खास होने वाला है। बता दें कि, बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत अब हर महीने 125 यूनिट तक की बिजली बिल्कुल मुफ्त मिलेगी। इस घोषणा का सीधा लाभ ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को मिलेगा अगस्‍त महीने से मिलना शुरू हो जाएगा।

बिल में मिलेगी राहत, खाते में दिखेगा बैलेंस!

जुलाई में कैबिनेट से पारित इस योजना का लाभ एक अगस्त से मिलना शुरू हो जाएगा। पोस्टपेड उपभोक्ताओं के लिए अगस्त में जारी होने वाला बिल सीधे 125 यूनिट की कटौती के साथ तैयार होगा। वहीं, स्मार्ट प्रीपेड मीटर वालों को 125 यूनिट तक कोई रिचार्ज नहीं करना होगा। अगर रिचार्ज पहले ही कर चुके हैं, तो उस यूनिट की राशि उनके शेष बैलेंस में जुड़ जाएगी।

शहरी-ग्रामीण दोनों को फायदा

राज्य सरकार के अनुमान के मुताबिक, 1.67 करोड़ उपभोक्ता हर महीने औसतन 125 यूनिट या उससे कम बिजली खपत करते हैं। ऐसे में ये उपभोक्ता अब शत-प्रतिशत सब्सिडी का सीधा लाभ उठा पाएंगे। शहरी उपभोक्ताओं को करीब 550 रुपए प्रति माह की बचत होगी। वहीं, ग्रामीण उपभोक्ताओं को करीब 306 रुपए प्रति माह का फायदा मिलेगा।

यह भी देखें :

कोई रजिस्ट्रेशन नहीं, कोई फॉर्म नहीं

बिहार सरकार की ओर से दी गई यह सहायता सभी ग्रामीण और शहरी उपभोक्‍ताओं के लिए समान लागू होगी। ऊर्जा विभाग ने स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार का कोई आवेदन या पंजीकरण नहीं करना होगा। योजना स्वतः लागू होगी और लाभ की जानकारी एसएमएस के जरिए दी जाएगी।

सावधान! साइबर ठगों से रहें होशियार

सरकार ने यह भी चेतावनी दी है कि योजना के नाम पर साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। फर्जी लिंक या कॉल के जरिए उपभोक्ताओं को झांसे में लेने की कोशिश हो रही है। ऐसे में उपभोक्‍ताओं को सावधान और सजग रहने की भी हिदायत दी गई है। ऊर्जा विभाग ने सभी से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और जरूरत पड़ने पर सीधे बिजली विभाग की अधिकृत वेबसाइट या हेल्पलाइन से संपर्क करें।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर जिले में प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं से संबंधित विकास योजनाओं का किया शिलान्यास… 

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...