झारखंड विधानसभा: विशेष सत्र में होगा विशेष खेला, बोले लंबोदर महतो

बोकारो : झारखंड विधानसभा- राज्य की हेमंत सोरेन सरकार 5 सितंबर को विशेष सत्र आहूत कर रही है.

इसको लेकर राजनीति भी तेज हो चुकी है.

मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा की मुख्य सहयोगी आजसू को भी यह लगने लगा है कि

विशेष सत्र में विशेष खेला होने वाला है. आजसू विशेष खेला में सरकार के साथ खड़ी होने वाली है.

इसका खुलासा गोमिया से आजसू विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने की है.

झारखंडियों के हित में जो खेला होगा उसमें सरकार के साथ रहेगी आजसू

डॉ. लंबोदर महतो ने कहा कि वर्तमान समय में विशेष सत्र का कोई औचित्य नहीं है.

ऐसे में सरकार किसी विशेष चर्चा को लेकर विशेष सत्र आहूत कर रही है

और ऐसे में लग रहा है कि विशेष सत्र में विशेष खेला होगा.

उन्होंने कहा कि झारखंडियों के हित में जो खेला होगा उस खेल में आजसू सरकार के साथ खड़ी रहेगी.

इन मुद्दों पर सरकार को समर्थन देगी आजसू पार्टी

उन्होंने कहा कि विशेष सत्र में खतियान आधारित स्थानीय नीति, ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण और

पूरे राज्य को सुखाड़ घोषित करने को लेकर अगर चर्चा होती है तो आजसू पार्टी पूरी तरह से सरकार के साथ खड़ी नजर आएगी. डॉ. लंबोदर महतो ने कहा कि भाजपा की पूर्व सरकार ने जो स्थानीय नीति बनाने के दौरान उसका कट ऑफ डेट 1985 रखा था, उसका विरोध आजसू ने हमेशा विरोध किया है और आज भी करती आ रही है. इसीलिए हम खतियान आधारित स्थानीय नीति के लागू होने पर सरकार के साथ रहेंगे. क्योंकि ये लोगों के अस्मिता से जुड़ा हुआ सवाल है.

रायपुर से सीधे विधानसभा पहुंचेंगे विधायक

बता दें कि सोमवार का दिन झारखंड के सियासी हालात के मद्देनजर खास होगा. इसी दिन सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत पेश करने की तिथि तय की है. राजनीतिक विशेषज्ञों के साथ-साथ राज्य की जनता की निगाहें भी सोमवार पर टिकी हैं कि सरकार का भविष्य क्या होगा. सूचना है कि राज्यपाल रमेश बैस भी सोमवार के दिन ही दिल्ली से रांची लौटेंगे. संभावना जतायी जा रही है कि वह सोमवार के दिन ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सदस्यता को लेकर अपने फैसले से केंद्रीय चुनाव आयोग को अवगत करा सकते हैं. हालांकि राजभवन की ओर से इस मामले में कुछ स्पष्ट नहीं कहा गया है.

72 सीटर इंडिगो की फ्लाइट बुक

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर गये यूपीए के तमाम विधायक सोमवार की सुबह रायपुर से रांची लौटेंगे. वह सीधे एयरपोर्ट से विधानसभा जायेंगे. विधायकों को लाने के लिए 72 सीटर इंडिगो की फ्लाइट बुक की गयी है. विधायक सुबह 8ः30 बजे के करीब रायपुर से रांची के लिए रवाना होंगे. वहीं कांग्रेस विधायक व मंत्री आलमगीर आलम दिल्ली में पार्टी द्वारा आयोजित महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली चले गये हैं. रायपुर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी दिल्ली रवाना हो गये हैं. ये सभी सोमवार की सुबह तक रांची आ जायेंगे.

रिपोर्ट: चुमन कुमार

झारखंड में 131 प्रखंड मध्यम और 112 प्रखंड गंभीर सूखे की स्थिति में

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...