जयनगर : एसएसबी के बैतोन्हा बीओपी के जवानो ने अवैध इंट्री करते तीन नाईजेरियन समेत 6 नेपाली नागरिक को पकड़ा.
जो एक नेपाली नम्बर की लाल रंग के टेम्पो से भारत में प्रवेश कर रहा था.
जिसे बॉर्डर पर तैनात एसएसबी के जवानों ने संदिग्ध स्थित में उसे पकड़ा.
उसके पास से भारत प्रवेश से जुड़ा कोई भी वैध कागजात नही था.
टेम्पो में उसके साथ दो नेपाली गाइड और एक टेम्पो चालक था. जिसे जवानों ने हिरासत में
लेकर इनरवा स्थित कमला बीओपी मुख्यालय पर गहन तफ्तीश कर रही है.

बता दें कि तीन नाईजेरियन नागरिक नेपाल के सिरहा जिला के रास्ते माड़र होते हुए भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे थे.
जिसे बैतोन्हा बीओपी के जवानो ने पकड़ा.
हिरासत में लिए गये नाईजेरियन नागरिकों में एंथोनी ओनुओरा 78 वर्ष, क्रिशियन उदोचक्वु 80 वर्ष,फाइडेलिस
उदोचक्वू ओबालिमो और नेपाली गाइड में नेपाल के सिरहा निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव, रितेश कुमार डोनो, टेम्पो चालक
जयनाथ साह शामिल है.
तीन नाईजेरियन समेत 6 नेपाली को पकड़ा :
ये लोग काडमांडू रास्ते से सिरहा पहुंचे. सिरहा के महादेव होटल में ठहरे थे.
इधर हिरासत में लिए गये नाईजेरियन नागरिकों से एसएसबी के अधिकारी समेत खुफिया विभाग के अधिकारी, एएसपी डा.
शौर्य सुमन गहन तफ्शीस कर रहे है.
एसएसबी 48 वीं के कार्यवाहक कमांडेंट चंद्रशेखर ने बताया कि तीन नाईजेरियन नागरिक और तीन नेपाली नागरिक को
हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है.
रिपोर्ट : शक्ति सिंह

















