मुहर्रम के दौरान हिंसक झड़प के बाद दूसरे दिन स्थिति सामान्य, बहाल की गई…

क़टिहार: कटिहार में मुहर्रम के दौरान दो समुदाय के बीच हुए हिंसक झड़प के बाद प्रशासन ने 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दिया था। हिंसक झड़प के अगले दिन पूर्णिया प्रमंडल के कमिश्नर राजेश कुमार भी कटिहार पहुंचे। इसके साथ ही वरीय अधिकारियों ने दोनों समुदाय के लोगों के साथ शांति वार्ता की। दोनों समुदाय के लोगों ने शांति पर अपनी सहमति दी। इसके बाद करीब 20 घंटे के इंटरनेट पर पाबंदी के बाद सोमवार की शाम दुबारा शुरू की गई।

कटिहार में हिंसक झड़प की जानकारी मिलने के बाद पूर्णिया के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव मौके पर पहुंचे और लोगों से शांति की अपील की। कटिहार में आज भी नगर थाना क्षेत्र के लाल कोठी में उपद्रवी तत्वों ने जमकर पथराव किया था जिसके बाद स्थति तनवपूर्ण हो गयी थी। खुद कटिहार के एसपी वैभव शर्मा माइकिंग कर लोगो से शांति बनाये रखने की अपील करते दिखे।

यह भी पढ़ें – 3 वर्षों में बिहार डायल 112 बना नंबर 2, बचाई 40 लाख लोगों की जान

आज बिगड़ते हालत को देखते हुए पूर्णिया प्रमंडल के कमिश्नर राजेश कुमार ने दोनों समुदाय के लोगो के साथ शांति समिति की बैठक का आयोजन कर दोनों समुदाय के लोगो से शांति बनाये रखने की अपील की। पूर्णिया कमिश्नर ने कहा कि चूक कहां हुई उस पर मंथन चल रहा है। पुलिस तमाम साक्ष्य के साथ उपद्रवी तत्वों की पहचन पहचान कर रही है और सख्त कार्रवाई करेगी। फ़िलहाल कटिहार की स्थिति सामान्य है। शहर के अलग अलग सवेदनशील जगहों पर पुलिस बल की प्रयाप्त तैनाती कर दी है। स्थति सामान्य होते ही इंटरनेट सेवा बहाल कर दी है

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   लोकसभा चुनाव के समय वोटर लिस्ट सही था तो अब…, गयाजी में…

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...