Commercial Advertisment

लोकसभा चुनाव के समय वोटर लिस्ट सही था तो अब…, गयाजी में…

गयाजी: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग के मतदाता सूची पुनरीक्षण के फैसले को विपक्ष राजनीतिक तौर पर भुनाने में जुटा हुआ है। गयाजी में महागठबंधन के नेताओं ने बैठक की और चुनाव आयोग आयोग के फैसले के खिलाफ चक्का जाम का ऐलान किया है। बैठक में जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पुर्व मंत्री मंत्री अवधेश सिंह, कांग्रेस नेता मोहन श्रीवास्तव, बोधगया राजद विधायक कुमार सर्वजीत और गुरुआ के राजद विधायक विनय यादव सहित गठबंधन के सभी नेता मौजूद थे।

नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव आयोग पर निशाना साधा और 9 जुलाई को बिहार में चक्का जाम का ऐलान किया। इस बंद में महागठबंधन के सभी दल इसमें सक्रिय भागीदारी करेंगे। कांग्रेस नेता मोहन श्रीवास्तव ने चुनाव आयोग पर षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आयोग ने कागजात और फोटो को लेकर जो नई गाइडलाइन जारी की है, वह संदेह पैदा करती है। अगर अंतिम निर्णय निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के विवेक पर छोड़ दिया गया, तो सरकार दबाव डालकर नाम कटवा सकती है।

यह भी पढ़ें – व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता…

राजद सांसद सुरेंद्र यादव ने ने कहा कि 8 महीने पहले जो लोकसभा के चुनाव हुए और और जो उपचुनाव के परिणाम आए तो क्या उस समय यह वोटर लिस्ट सही था। उन्होंने कहा कि अगर यह गलत है तो लोकसभा का चुनाव और उपचुनाव जो कराया गया है उसे भी रद्द कर देना चाहिए। सुरेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार इसी तरह कर चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है जो कभी कामयाब नहीं होगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों को…, डायन के संदेह में भीड़ ने…

गयाजी से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Tourism Heritage: बिहार की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत दुनिया को...

Bihar Tourism Heritage, पटना: बिहार की ऐतिहासिक, धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से राज्य सरकार पर्यटन को...

Patliputra National Youth Parliament: पाटलिपुत्र राष्ट्रीय युवा संसद-2.0 का शुभारंभ, सम्राट...

Patliputra National Youth Parliament, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को पटना के गोला रोड स्थित ज्ञान निकेतन स्कूल परिसर में...

Bihar State Coaching Scheme: बिहार राज्य कोचिंग योजना से युवाओं को...

Bihar State Coaching Scheme, पटना: आर्थिक रूप से कमजोर और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर अवसर देने के...