Commercial Advertisment

लोकतांत्रिक व्यवस्था में नेतृत्व करने वाला राजा नहीं हो सकता है : सुदेश महतो

आजसू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित, सैनिक प्रकोष्ठ कांग्रेस के नेता भीम मुंडा ने थामा पार्टी का दामन

रांची : लोकतांत्रिक व्यवस्था में नेतृत्व करने वाला राजा नहीं हो सकता है। लोकतंत्र जनता से, जनता के लिए और जनता के द्वारा चलने वाली व्यवस्था है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में नेता, जनता के सेवक होते हैं।

उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कही। इस दौरान सैनिक प्रकोष्ठ कांग्रेस के नेता सह निलय इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरपर्सन भूतपूर्व सैनिक भीम मुंडा के साथ प्रदीप उरांव, प्रदीप कुमार, गंगाधर प्रसाद, अफरोज अंसारी (छोटू) समेत कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सुदेश कुमार महतो ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप जब सत्ता पर बैठे लोगों पर लगने लगे, तो राज्य के लिए दुखद होता है।‌ नियमों का उल्लंघन करने और नीयत में खोट रहने की वजह से राज्य में अराजकता का माहौल बना है। इससे राज्य को बाहर निकालने की जिम्मेदारी हम सब पर है।

पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि सभी वर्गों का पार्टी में जुड़ना अच्छा संदेश है। भीम मुंडा जी ने देश सेवा के बाद शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतर काम किया है। सार्वजनिक जीवन में आने के लिए उनका पार्टी में स्वागत है। आजसू के सशक्त मंच के माध्यम से जनहित के लिए कार्य करें।

पार्टी की सदयस्ता ग्रहण करने वाले भीम मुंडा ने कहा कि राज्य की राजनीति के गिरते स्तर और राज्य वासियों की समस्या को दूर करने के लिए एक अच्छे लीडर और पार्टी की आवश्यकता है। इस आवश्यकता को सिर्फ आजसू पार्टी और सुदेश महतो के कुशल नेतृत्व से ही पूरा किया जा सकता है। सुदेश जी ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किए हैं। वैसे ही कार्य करने की आवश्यकता पूरे राज्य में है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ देवशरण भगत, राजेंद्र मेहता, पूर्व डीआईजी संजय रंजन, डॉ रीना गोडसारे, जितेंद्र सिंह, ज्ञान सिन्हा, हरिश कुमार, डॉ पार्थो, बंटी यादव, सुनिल यादव, रमेश गुप्ता, प्रभा महतो, अमित कुमार, दयाशंकर झा इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Chhath Puja Mitti Chulha: छठ की पवित्रता के लिए कुम्हार भी...

Chhath Puja Mitti Chulha, रांची: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां शुरू हो गई हैं। दिवाली के बाद बाजारों...

Koderma School Teacher Suspension: कोडरमा के स्कूल में शिक्षक को लेकर...

Koderma School Teacher Suspension: शहर स्थित सीडी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में बुधवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक शशि भूषण सिंह के निलंबन को लेकर जमकर हंगामा...

Reliance Retail Online Business: डार्क स्टोर और सप्लाई चेन पर निवेश,...

Reliance Retail Online Business: रिलायंस रिटेल ने ऑनलाइन कारोबार और क्विक कॉमर्स के क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए निवेश की रणनीति...