सुधाकर का बड़ा बयान, कहा- तत्कालीन जनसंघ द्वारा ही जननायक को किया गया था सत्ता से बेदखल

रोहतास : खबर रोहतास जिले से है जहां बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने बिहार में बढ़ी सियासी हलचल को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने की अटकलों पर जवाब देते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि कौन किधर जाएगा यह भविष्य के गर्त में छुपा हुआ है लेकिन यह मान लिया जाए कि अमित शाह खुद को कमजोर महसूस कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी चुनाव हारने जा रही है इसलिए वह अपने सहयोगियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

वहीं कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने को लेकर नीतीश कुमार द्वारा प्रधानमंत्री की तारीफ किए जाने के सवाल पर पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री व अन्य लोगों को भाजपा से माफी मांगने का सवाल करना चाहिए। 1977 में तत्कालीन जनसंघ द्वारा ही कर्पूरी ठाकुर को सत्ता से बेदखल किया गया था। इसलिए आज भाजपा को सम्मान देने का कोई औचित्य नहीं है।

साथ हीं इंडिया गठबंधन की मजबूती के सवाल पर सुधाकर सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन आज भी मजबूत है। पहले से ही तय है कि जिन राज्यों में जो दल मजबूत है, उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। जबकि बक्सर लोकसभा से उम्मीदवारी को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा लिए गए निर्णय के आधार पर जो भी पार्टी तय करेगी, उसी आधार पर कार्य करेंगे।

अविनाश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

भगवान बुद्ध के विचार आने वाले 2500 वर्षों तक रहेंगे प्रासंगिक,...

पटना: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आज पूरी दुनिया को युद्ध और...

बिहार में ₹1,380 करोड़ का औद्योगिक निवेश प्रस्ताव, किन क्षेत्रों में...

पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और कदम उठाया है। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार...

बिहार में 91 हजार से ज्यादा रोजगार सृजित, जानिए युवाओं और...

पटना: बिहार में रोजगार सृजन और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से कई कदम उठाए गए...