सूर्या हांसदा एनकाउंटर की NCST ने की CBI जांच की सिफारिश, कई अफसरों के तबादले की अनुशंसा

रांची. सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले में नया मोड़ आ गया है। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने मामले की संदेहास्पद परिस्थितियों को देखते हुए CBI जांच की सिफारिश की है। इसके लिए आयोग ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है। साथ ही आयोग ने ललमटिया थाना, बोआरीजोर थाना, और महागामा थाना के थाना प्रभारियों सहित उन सभी अधिकारियों के तत्काल स्थानांतरण की सिफारिश की है, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जांच को प्रभावित कर सकते हैं।

Au ad 8 22Scope News

पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाए- NCST

NCST ने अपनी सिफारिश में कहा है कि पीड़ित परिवार को समुचित सुरक्षा, निःशुल्क विधिक सहायता, परामर्श सेवाएं और न्यायिक प्रक्रिया में भागीदारी दी जाए। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि मामले से जुड़े सभी साक्ष्य सुरक्षित रखे जाएं और किसी भी स्तर पर छेड़छाड़ न हो। आयोग ने यह भी कहा है कि गोड्डा के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की भूमिका का वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन किया जाए। यदि आवश्यक हो तो इन अधिकारियों का भी तबादला किया जाए ताकि जांच प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे।

Au ad 9 22Scope News

30 दिनों में रिपोर्ट देने का निर्देश

वहीं NCST ने राज्य सरकार को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वह स्वतंत्र जांच एजेंसी को हर स्तर पर सहयोग दे और यह सुनिश्चित करे कि जांच की निष्पक्षता बनी रहे। आयोग ने यह भी कहा है कि इन सभी बिंदुओं पर की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट 30 दिनों के भीतर आयोग को भेजी जाए।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

रोहतास के भलुनी भवानी मंदिर में लाखों की चोरी, देवी के...

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले के दिनारा स्थित प्रसिद्ध भलुनी भवानी देवी स्थान में चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की...

कवि कोकिल विद्यापति की पुण्यतिथि पर बिहार सरकार का आयोजन, गीत-संगीत...

पटना: कवि कोकिल महाकवि स्वर्गीय विद्यापति की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को पटना के विद्यापति भवन में राजकीय समारोह आयोजित किया गया। इस...

जामताड़ा में आदिवासी महासम्मेलन 2026, सीता सोरेन की मौजूदगी में रथीन...

जामताड़ा: जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड अंतर्गत लछुरायडीह फुटबॉल मैदान में आदिवासी सांवता सुसार आखड़ा समिति की ओर से आदिवासी जोम सिम बिन्ती सह...