Patna- वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने विधानसभा की दोनों सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है. मुकेश सहनी ने कहा है कि दोनों ही सीटों पर वीआईपी के कार्यकर्ता जमीनी तैयारियों में जुटे गये हैं, हमारा मकसद अपने विरोधियों धूल चटाना और अपनी जीत सुनिश्चित करना है.
अपनी गलतियों को नीतीश पर थोपने की कोशिश- वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी
पटना हाई कोर्ट के द्वारा निकाय चुनावों में अतिपिछड़ों का आरक्षण पर रोक लगाने और उसके बाद नीतीश कुमार पर सुशील मोदी के बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि सुशील मोदी की हालत चोर मचाये शोर के जैसी हो गयी है.
सत्ता हाथ से निकलने की पीड़ा से बाहर नहीं आ पा रहे सुशील मोदी
उन्होंने कहा कि सुशील मोदी गलती खुद करते हैं और आरोप नीतीश कुमार के उपर लगाते हैं. नीतीश कुमार के शासन काल में बिहार में चार बार पंचायत चुनाव और तीन बार नगर निकाय का चुनाव संपन्न करवाया जा चुका है, उस समय तो भाजपा ने कुछ नहीं बोला.
लेकिन बिहार की सत्ता हाथ से निकलते ही सुशील मोदी अपना राग अलापने लगे हैं.
भाजपा अपनी गलती नीतीश कुमार के मत्थे थोपना चाहती है.
वीआईपी पार्टी इसके खिलाफ पूरे बिहार में आंदोलन चलायेगी.
अतिपिछड़ों का आरक्षण के साथ समझौता नहीं– सुशील मोदी
यहां बता दें कि सुशील मोदी अतिपिछड़ों का आरक्षण रद्द होने के लिए नीतीश कुमार को जिम्मेवार बता रहें हैं,
उनके द्वारा कहा जा रहा है कि किसी भी कीमत पर अतिपिछड़ों का आरक्षण खत्म नहीं किया जा सकता,
यदि जरुरत पड़े तो अतिपिछड़ों का आरक्षण को बढ़ाने की जरुरत है.
सीएम नीतीश को मुकेश सहनी का झटका, JDU नेता आलोक पटेल VIP में शामिल
Highlights

















