मुख्यमंत्री ने खगड़िया जिला अंतर्गत कुल 256 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास, लाभुकों से किया संवाद

खगड़िया : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज खगड़िया जिला अंतर्गत बेलदौर प्रखंड के पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस-2 उच्च विद्यालय परिसर में बने कार्यक्रम स्थल से 519 करोड़ 66 लाख रुपए लागत की कुल 256 योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण कर रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसके अंतर्गत मुख्यमंत्री ने 34 करोड़ 23 लाख रुपए की लागत से पंचायत सरकार भवन, सामुदायिक भवन-सह-वर्क शेड, खेल मैदान, मॉडल स्ट्रक्चर के निर्माण सहित अन्य कुल 114 योजनाओं का उ‌द्घाटन किया। साथ ही 239 करोड़ 81 लाख रुपए की लागत से सड़क, पुल, भवन, चौर विकास, विद्युत एवं विकास संबंधी अन्य कुल 134 योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं में प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं से संबंधित निर्माण कार्य भी शामिल हैं।

Goal 7 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कई और योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन

खगड़िया जिला अंतर्गत 99 करोड़ चार लाख रुपए की लागत से एनएच-31 से खगड़िया बाईपास तक बूढ़ी गंडक नदी पर पुल एवं पहुंच पथ का निर्माण कार्य, 14 करोड़ 41 लाख रुपए की लागत से नए बाईपास पथ महेशखूंट-गोगरी, परबत्ता-सुल्तानगंज घाट पथ में भगवान हाई स्कूल, गोगरी जमालपुर से जीएन बांध होते हुए फतेहपुर तक बाईपास पथ का निर्माण कार्य, 63 करोड़ 81 लाख रुपए की लागत से अलौली प्रखंड के गढ़घाट रामपुर अलौली में बागमती नदी पर पुल का निर्माण, 13 करोड़ 96 लाख रुपए की लागत से बेलदौर प्रखंड के इंग्लिश गांधी हाई स्कूल के मैदान में स्टेडियम का निर्माण कार्य, 19 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से नगर परिषद, खगड़िया अंतर्गत नगर सुरक्षा बांध पर सड़क का निर्माण, 13 करोड़ 69 लाख रुपए की लागत से राजेंद्र चौक, खगड़िया से बखरी बस स्टैंड के निकट रेलवे क्रॉसिंग तक पथ का निर्माण, 15 करोड़ 20 लाख की लागत से दुग्ध प्रसंस्करण केंद्र, छह करोड़ 12 लाख रुपए की लागत से नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड का निर्माण कार्य शामिल है।

Khagria CM 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने बेलदौर प्रखंड के पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस-2 उच्च विद्यालय परिसर में लोगों से किया संवाद

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने बेलदौर प्रखंड के पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर स्थल में ही आयोजित संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित पेंशनधारी लाभुकों, जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका सहित अन्य लाभुकों के साथ संवाद किया। वहां उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं की पेंशन राशि बढ़ाकर 400 रुपए से 1100 रुपए किया गया है। इसके अलावा गृह रक्षकों का दैनिक भत्ता 774 रुपए से बढ़ाकर 1121 रुपए, आंगनबाड़ी सेविका के मानदेय सात हजार रुपए से बढ़ाकर नौ हजार रुपए, आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय चार हजार रुपए से बढ़ाकर 4500 रुपए, विद्यालय रात्री प्रहरी का मानदेय पांच हजार रुपए से बढ़ाकर 10 हजार रुपए, किसान सलाहकारों का मानदेय 13 हजार रुपए से बढ़ाकर 21 हजार रुपए व आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में भी वृद्धि की गई है। इससे हम सभी लोग काफी खुश हैं। घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री करने से हमलोगों को बहुत फायदा हो रहा है। इससे होने वाली बचत राशि का उपयोग हमलोग अन्य विकास कार्यों में कर रहे हैं।

जीविका दीदियों ने CM को उनके लिए किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया

जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री को उनके लिए किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से कहा कि आप सभी लोग बहुत अच्छा काम कर रही हैं। इसी प्रकार पूरी बुलंदी के साथ काम करते रहिए और आगे बढिये। सरकार हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से कहा कि आप लोग अच्छे से मिल-जुलकर रहें और बिहार को आगे बढ़ाने में अपना अहम योगदान दें। कार्यक्रम के पूर्व खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड की सौढ़ उत्तरी पंचायत के सतीश नगर में मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सतीश प्रसाद सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने स्व. सतीश प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।

Khagria CM 2 22Scope News

CM नीतीश के साथ डिप्टी सीएम, सांसद, मंत्री के अलावा कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्यसभा सांसद सह जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री महेश्वर हजारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, खगड़िया के जिलाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, लाभार्थीगण, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में आमलोग मौजूद थे।

Khagria CM 3 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने भागलपुर में 301.71 करोड़ की लागत से 59 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास…

राजीव कुमार की रिपोर्ट

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...