कोडरमा में सिविक एक्शन प्लान का दिख रहा असर

कोडरमा : कोडरमा ज़िले में इन दिनों सिविक एक्शन प्लान चलाया जा रहा है. इसका मकसद है ग्रामीण इलाकों

में लोगों तक पहुंचना और उनका विश्वास जीतना, ताकि नक्सलियों के मंसूबों का नाकाम किया जा सके.

कद् 2 22Scope News

सीआरपीएफ के जवान ग्रमीणों से मिलते हैं.

उनके सुख-दुख से रूबरू होने की कोशिश करते हैं और जरूरत का सामान भी मुहैया कराते हैं.

सीआरपीएफ 22 बटालियन की ओर से सतगावां प्रखंड के नक्सल प्रभावित राजाबर पंचायत के दर्जनों गांवों में जरूरत की चीजों का वितरण किया गया.

महिलाओं को पानी की टंकी, बुजुर्गों को रेडियो सेट और युवाओं के बीच फुटबॉल और क्रिकेट सेट बांटे गए.

कद् 3 22Scope News

करीब सात साल पहले राजाबर में नक्सलियों ने पंचायत भवन को उड़ा दिया था. इसके बाद सतगावां

में सीआरपीएफ कैंप की स्थापना की गई.

तबसे सीआरपीएफ की ओर से इलाके में सिविक एक्शन प्लान चलाया जा रहा है.

कद् 4 22Scope News

सीआरपीएफ 22 बटालियन के कमांडेंट देवेंद्र कुमार ने बताया कि इस तरह के आयोजन के जरिए लोगों

में सुरक्षाबलों के प्रति भरोसा बढ़ता है और नक्सल गतिविधियों पर रोक लगती है.

कार्यक्रम में मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी वैद्यनाथ उरांव ने कहा कि इस तरह के आयोजन

से इलाके में विकास योजनाओं को संचालित करने में भी सहायता मिलती है क्योंकि नक्सल विकास के बाधक होते हैं.

रिपोर्ट : अमित

Illegal coal seized in Khalari: खलारी के बिलारी रोड में झाड़ियों...

Illegal coal seized in Khalari: पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, चोरी, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान जारी है। इसी...

JPSC Exam Scam: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते समेत 5 आरोपियों की...

JPSC Exam Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली के मामले में मंगलवार को पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर...

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...