Bokaro: फैक्ट्री में धमाके के दौरान घायल हुए मजदूर ने तोड़ा दम, हंगामे के बाद कंपनी ने दिए 15.50 लाख रुपये

Bokaro: रविवार को शिवप्रिया स्टील फैक्ट्री में हुए धमाके में घायल हुए मजदूर अखिल कुमार की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। यह खबर जैसे ही सामने आई, परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई।

Bokaro: कंपनी ने दिए 15.50 लाख रुपये

मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बीजीएच परिसर में झामुमो नेता मंटू यादव, भाजपा नेता विवेक सिंह, आजसू जिलाध्यक्ष सचिन महतो सहित कई राजनीतिक दलों के नेता पहुंचे। नेताओं ने मुआवजा और मृतक के आश्रित को नौकरी देने की मांग को लेकर दबाव बनाया।

काफी हो-हंगामे के बाद श्रम अधीक्षक की मध्यस्थता में कंपनी प्रबंधन और परिजनों के बीच वार्ता हुई। समझौते के तहत परिजनों को RTGS के माध्यम से 15 लाख रुपये मुआवजा और दाह संस्कार हेतु 50 हजार रुपये नगद दिए गए। साथ ही मृतक के परिवार के एक सदस्य को फैक्ट्री में नियोजन देने पर सहमति बनी।

Bokaro: औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विवेक सिंह ने सरकार और प्रशासन से सख्त निगरानी और फैक्ट्री नियमों के पालन की मांग की है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

NEET UG 2026 Re-Exam: रांची के 21 केंद्रों पर आज परीक्षा,...

रांची में आज NEET UG 2026 री-एग्जाम 21 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बायोमीट्रिक सत्यापन और 200 मीटर क्षेत्र में...

Jharkhand Monsoon Update: गढ़वा में 100% Rain Deficit, रांची समेत कई...

झारखंड में मॉनसून प्रवेश के 9 दिन बाद भी गढ़वा में बारिश नहीं हुई है। रांची में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई,...

JSSC Para Medical Exam 2026: परीक्षा की तारीख घोषित, जानें एग्जाम...

JSSC Para Medical Exam Date 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 'संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025' की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा...